डा. अब्दुल कलाम की बनाई सैटेलाइट देख बच्चे जानेंगे ब्राह्मांड का रहस्य

संवाद सहयोगी, हिसार : जिले के 14 स्कूलों के बच्चे अंतरिक्ष के बारे में ज्ञान प्राप्त करेंगे। उनको

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jul 2017 01:02 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jul 2017 01:02 AM (IST)
डा. अब्दुल कलाम की बनाई सैटेलाइट देख बच्चे जानेंगे ब्राह्मांड का रहस्य
डा. अब्दुल कलाम की बनाई सैटेलाइट देख बच्चे जानेंगे ब्राह्मांड का रहस्य

संवाद सहयोगी, हिसार : जिले के 14 स्कूलों के बच्चे अंतरिक्ष के बारे में ज्ञान प्राप्त करेंगे। उनको सीधे सैटेलाइट दिखाकर ब्राह्मांड से संबधित कई बारीकियों के बारे में बताया जाएगा। यह योजना देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन के नाम से मशहूर रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर शुरु की जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से एचएयू स्थित हरसेक में चार दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जोकि 27 से 30 जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्ेदश्य है कि आज की पीढ़ी को अंतरिक्ष से संबधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जिनमें बच्चे जान सकेंगे कि अंतरिक्ष में सैटेलाइट किस प्रकार कार्य करता है। साथ ही अंतरिक्ष में रहने वाले वैज्ञानिक किस प्रकार कार्य करते हैं और वे किस प्रकार रहते हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे।

इसके अलावा पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से अहमदाबाद और बेंगलुरु से दो सेटेलाइट के मॉडल भी मंगवाए गए है, जिनके नाम पोलर सेटेलाइट लांच व्हीकल और जियोसाइकनोरस सेटेलाइट लान्च व्हीकल है। इस मॉडल की मदद से बच्चों को ब्राह्मांड की जानकारी दी जाएगी।

27 जुलाई को एचएचू के हरसेक में विज्ञान प्रदर्शनी की शुरुआत की जा रही है, जिसका समय सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एडीसी एएस मान उपस्थित होंगे। इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों को मिसाइल मैन डॉ. ऐपीजे अब्दुल कलाम की जीवन से आधारित तमाम प्रसंगों को बच्चों के साथ सांझा किया जाएगा। उनके बचपन से लेकर पुण्यतिथि तक तमाम कीर्तिमानों से संबधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी। ताकि आज की पीढ़ी मिसाइल मैन ऐपीजे अब्दुल कलाम को जानें और उनके बताए गए रास्ते पर चल सकें।

बॉक्स

14 स्कूलों के बच्चे लेंगे भाग

- 27 जुलाई : सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, गंगवा स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहाजपुल स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल

- 28 जुलाई : वीडीजेएस स्कूल, ओपीजेएमएस, हिसार का कन्या राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सातरोड खुर्द राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल

- 29 जुलाई : न्यू यशोदा स्कूल, हिसार स्थित केवी कैंट स्कूल, कैंट स्थित एपीएस स्कूल, पटेल नगर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल

- 30 जुलाई : पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, तलवंडी राणा स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिसार स्थित पुलिस पब्लिक स्कूल

बॉक्स

नील आर्मस्ट्रांग और कल्पना चावला से जुड़े तथ्यों को भी जानेंगे बच्चे

इस विज्ञान प्रदर्शनी में चांद पर पहुंचने पर पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के बारे में कुछ तथ्यों को उजागर किया जाएगा। जोकि अब तक किसी ने न जाना हो। साथ ही भारत की महान वैज्ञानिक कल्पना चावला के बारे में भी कई रोचक किस्सों को भी उजागर किया जाएगा। साथ ही उनके विमान दुर्घटनाग्रस्त से संबधित कई चीजों के बारे में भी गहनता से जानकारी दी जाएगी। साथ ही अंतरिक्ष में किस प्रकार वैज्ञानिक रहते हैं, उनके बारे में भी गहनता से जानकारियां दी जाएगी।

बॉक्स

जीव-जंतुओं की प्रजातियों के बारे में ज्ञान अर्जित करेंगे बच्चे

शिक्षा विभाग की ओर से जीव जंतुओं की विभिन्न प्रजातियों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी। बच्चे जान सकेंगे कि जमीन, आसमान और समुद्र में कितने और किस प्रकार के और कितनी प्रजातियों के जीव जंतु पाए जाते हैं। साथ ही प्रत्येक जंतुओं के खासियतों के बारे में भी बच्चे जान सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने बायोड्राइवस्टी एंड क्लाइमेट चेंज नामक एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

- वर्जन---

- चार दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को अंतरिक्ष और जीव जंतुओं के बारे में बताया जाएगा। 14 स्कूल के बच्चे इस प्रदर्शन में भाग ले सकेंगे। मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम की याद में यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले बच्चे ज्यादा से ज्यादा अंतरिक्ष से संबधित कई किस्सों को जान सकेंगे।

- देवेंद्र, जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर।

chat bot
आपका साथी