काम के लिए चक्कर कटवाने वालों की अब खैर नहीं : गर्ग

संवाद सूत्र, अग्रोहा : व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरग दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश के व्यापारी व उद्योगप

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 07:58 PM (IST)
काम के लिए चक्कर कटवाने वालों की अब खैर नहीं : गर्ग

संवाद सूत्र, अग्रोहा : व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरग दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को नई सरकार से काफी उम्मीदें है। इस संदर्भ में शीघ्र ही व्यापारियों की एक प्रदेश स्तरीय बैठक अग्रोहा में बुलाई जाएगी। इसमें उनकी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। गर्ग शुक्रवार को अग्रोहा में व्यापार मंडल की एक बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नई सरकार में भी व्यपारियो के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। लोगों के जायज कामो के लिए विभिन्न सरकारी महकमों में चक्कर कटवाने वाले अधिकारियो की अब खैर नहीं है। ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों की सूची बनाकर मुख्य मंत्री को भेजी जाएगी। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ताकि कर्मचारी व अधिकारी किसी को नाजायज तंग न कर सकें। इस अवसर पर उनके साथ व्यापार मंडल के जिला प्रधान नरेश सिंगला, प्रदेश सचिव जगदीश तायल, पवन गर्ग, राजेन्द्र बंसल के अलावा काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

फोटो फाइल न. 24 एचआइएस 451

कैप्शन-अग्रोहा : पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरग गर्ग।

chat bot
आपका साथी