9वीं जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में नन्हें तीरंदाजी खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Dec 2017 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 07:32 PM (IST)
9वीं जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज
9वीं जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में नन्हें तीरंदाजी खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। तीरंदाजों का निशाना इतना सटीक लग रहा था कि हर खिलाड़ी के स्कोर को तय करना जज के लिए मुश्किल रहा। शनिवार को नेहरू स्टेडियम में 9वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ हूडा प्रशासक यशपाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की संख्या को देख कर विश्वास नहीं हो रहा है कि जिला में तीरंदाजी खिलाड़ियों की संख्या इतनी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उद्योग नगरी में तीरंदाजों की संख्या देख अच्छा लगा। आने वाले समय में हरियाणा इस गेम में आगे होगा।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 500 के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 16 से 17 दिसंबर तक खेली जाने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को इंडियन राउंड इवेंट के टीम व एकल मुकाबले खेले गए।

ये रहे परिणाम:

लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग के टीम इवेंट द्रोणाचार्य अकादमी टीम 541 के स्कोर पर प्रथम रही और बीएस अकादमी 442 स्कोर पर द्वितीय रही। तृतीय स्थान पर 128 ग्लोबल पब्लिक स्कूल टीम रही। एकल मुकाबले में वी रचना चौधरी प्रथम और रचना द्वितीय व स्वेता ¨सह तृतीय रही। अंडर 17 में दमदमा टीम 916 के स्कोर पर प्रथम ओर बीएस अकादमी 646 के स्कोर पर द्वितीय व द्रोणाचार्य अकादमी 565 के स्कोर पर तृतीय स्थान पर रही। एकल मुकाबलों में सविता प्रथम व अंजली द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रही।

लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग टीम मुकाबलों में दमदमा टीम 882 के स्कोर पर प्रथम और द्रोणाचार्य अकादमी 724 के स्कोर पर द्वितीय और एविड क्लब टीम 617 के स्कोर पर तृतीय रही। एकल मुकाबलों में मनीष प्रथम और अनुराग द्वितीय व कपिल तृतीय रहे। अंडर 17 के टीम मुकाबलों में दमदमा टीम 964 के स्कोर पर प्रथम ओर दमदमा बी टीम 963 के स्कोर पर द्वितीय व द्रोणाचार्य अकादमी 721 के स्कोर पर तृतीय रही। एकल मुकाबलों मे अजय प्रथम और कुलदीप द्वितीय व राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे।

जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के जिला सचिव टीपी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 14,17,20 और ओपन वर्ग में लड़के व लड़कियों के मुकाबले शामिल हे। शनिवार को इंडियन राउंड के मुकाबले खेले गए और रविवार को रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड इवेंट के मुकाबले होंगे।

chat bot
आपका साथी