बॉलीवुड में एंट्री से सुनैना के सपने हुए साकार

जिले के जैकबपुरा निवासी सुनैना आर्या ने बॉलीवुड में एंट्री कर शहर का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 07:11 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:19 AM (IST)
बॉलीवुड में एंट्री से सुनैना के सपने हुए साकार
बॉलीवुड में एंट्री से सुनैना के सपने हुए साकार

सोनिया, गुरुग्राम

जिले के जैकबपुरा निवासी सुनैना आर्या ने बॉलीवुड में एंट्री कर शहर का नाम रोशन किया है। यू-ट्यूब डॉक्यूमेंट्री फिल्म पाकिस्तान शासित कश्मीर (पीओके) से मिली पहचान के बाद अब सुनैना आर्या बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआत कर चुकी हैं। सुनैना ने पीओके में मुख्य कलाकार एयरफोर्स ऑफिसर के रूप में भूमिका निभाई है।

सुनैना आर्या ने बताया कि वह बचपन से ही बॉलीवुड में जाना चाहती थी। शादी के बाद उन्हें फेसबुक के जरिए पीओके के ऑडिशन के लिए बुलाया गया। ऑडिशन में चयनित होने के बाद उनके के सपनों को पंख मिल गए। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मिस मसाला डोसा में काम किया है। अब उन्हें कई सीरियलों के ऑफर भी आने शुरू हो गए हैं। वह बताती हैं कि अब उन्हें एक और बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है। वहां ऑडिशन दिया है और उम्मीद है कि चयन जरूर होगा। इसके अलावा उन्हें क्राइम पेट्रोल सीरियल के लिए भी ऑफर आया है। जल्द ही वे बड़े स्तर पर एक फैशन शो भी आयोजित करने की तैयारी कर रही हैं। ससुराल का मिला सहयोग

सुनैना आर्या का कहना है कि उनका बॉलीवुड में जाने का सपना था। शादी से पहले उनके भाई को एक्टिग करना पसंद नहीं था। शादी के बाद जब उन्हें पीओके डॉक्यूमेंट्री के लिए ऑफर आया तो वे काफी खुश हुई। उनकी खुशी दोगुनी तब हुई जब उनके पति नवीन कुमार व ससुराल वालों ने उन्हें सहयोग दिया। अब वे कहीं पर भी शूटिग के लिए जाती हैं तो उनके पति पूरा सहयोग करते हैं। सुनैना के पति नवीन कुमार बैंक में कार्यरत हैं और उनके दो बेटे भी हैं। बड़ा बेटा आठ साल का है और छोटा बेटा छह साल का है।

chat bot
आपका साथी