जमने लगा रंग रामलीलाओं का, कहीं नारद मोह तो कहीं राम जन्म

जैकबपुरा की श्री दुर्गा रामलीला कमेटी के मंच पर शनिवार की रात राम जन्म की खुशियां मनाई गई। इसके अलावा ताड़का और सुबाहू वध के ²श्य भी दर्शाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 06:03 PM (IST)
जमने लगा रंग रामलीलाओं का, कहीं नारद मोह तो कहीं राम जन्म
जमने लगा रंग रामलीलाओं का, कहीं नारद मोह तो कहीं राम जन्म

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भए प्रकट कृपाला दिन दयाला कौशल्या हितकारी. हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी .। श्री राम के जन्म की खुशियां जैसे पूरे परिसर में छा गई। रामलीला देखने आए लोग राम के बाल लीलाओं और दशरथ समेत कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी की खुशियों के साथ जैसे घुल मिल गए हो। जैकबपुरा की श्री दुर्गा रामलीला कमेटी के मंच पर शनिवार की रात राम जन्म की खुशियां मनाई गई। इसके अलावा ताड़का और सुबाहू वध के ²श्य भी दर्शाए गए।

रामलीला में कास्ट्यूम और डिजिटल बैकग्राउंड दर्शकों को खींच रहा है। यहां रामचरित मानस की चौपाइयों के बीच रामलीला हो रही है। राम जन्म से पहले पुत्र के लिए दशरथ का यज्ञ, तीनों रानियों को खीर खिलाये जाने का ²श्य भी यहां दर्शाया गया। रामजन्म की खुशी काफी जोशोखरोश के साथ मनायी गई। यहां की रामलीला में विश्वामित्र के साथ सुंदर वन में जाने और राम द्वारा ताड़का और सुबाहू के वध को भी दर्शाया गया। इसके पहले इस मंच पर राक्षसों का आतंक और देवताओं की प्रार्थना के ²श्य के माध्यम से राम जन्म की पृष्ठभूमि तैयार की गई।

गुरुग्राम गांव में द्रोणाचार्य क्लब की रामलीला शनिवार की रात शुरू हुई । यहां कार्यक्रम का उद्घाटन शहर की सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला गजे सिंह कबलाना, डिप्टी मेयर सुनीता यादव और रेखा सैनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पहले दिन यहां की लीला में नारद मोह और रावण वेदवती संवाद दिखाया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन इस रामलीला में सामाजिक सरोकारों से जुड़े जागरुकता संदेश भी मंच से दिए जाएंगे। पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, पौधरोपण जैसे मुद्दों पर पात्र भी लोगों को जागरूक करेंगे।

chat bot
आपका साथी