तोड़ते वक्त दीवार गिरी, एक श्रमिक की मौत

यहां की अनाज मंडी के सामने खुले धर्मकांटा की इमारत की दीवार तोड़ते वक्त दीवार नीचे से ढ़ह गई। ऊपर से गिरने तथा मलबे में दबने से एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सामुदायिक चिकित्सा केंद्र फरुखनगर में दाखिल कराया गया है। मरने वाला श्रमिक आकाश बिहार के मोतिहारी जिला के गांव पूरन छपरा का रहने वाला था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jun 2020 05:57 PM (IST)
तोड़ते वक्त दीवार गिरी, एक श्रमिक की मौत
तोड़ते वक्त दीवार गिरी, एक श्रमिक की मौत

संवाद सहयोगी, फरुखनगर (गुरुग्राम): यहां की अनाज मंडी के सामने खुले धर्मकांटा की इमारत की दीवार तोड़ते वक्त दीवार नीचे से ढह गई। हादसे में ऊपर से गिरने तथा मलबे में दबने से एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सामुदायिक चिकित्सा केंद्र फरुखनगर में दाखिल कराया गया है। मारा गया श्रमिक आकाश बिहार के मोतिहारी जिले के गांव पूरन छपरा का रहने वाला था। घायल श्रमिक भी इसी गांव का मूल निवासी है।

इमारत की दीवार ऊपर से तोड़ने के लिए सोमवार सुबह आठ बजे आकाश अपने साथी रणजीत के साथ दीवार के ऊपर चढ़े। दीवार के पास ही दूसरी इमारत के लिए बेसमेंट बनाने के लिए खोदाई की गई थी। दो दिन पहले हुई तेज बारिश के चलते नींव में पानी गया था। दोनों श्रमिकों ने ऊपर से दीवार तोड़ना शुरू किया। करीब साढ़े आठ बजे एकाएक दीवार नीचे से ढह गई। जिसके चलते आकाश व रणजीत दोनों ने नीचे गिरे पर। दीवार के ईंटों पर गिरने से दोनों को गंभीर चोट लगी। मलबा भी उनके ऊपर गिरा था। आकाश ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि रणजीत को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फरुखनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। शिकायत आने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी