गुरुग्राम: बच्चा होने पर सामने आया दुष्कर्म का मामला, पुुुलिस जांच में जुटी

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद लोकलाज के डर से मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा। पीड़िता की डिलेवरी के बाद इस मामले का खुलासा होने से पुलिस हैरान है। अब जांच शुरू हो चुकी है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 04:57 PM (IST)
गुरुग्राम:  बच्चा होने पर सामने आया दुष्कर्म का मामला, पुुुलिस जांच में जुटी
गुरुग्राम: बच्चा होने पर सामने आया दुष्कर्म का मामला, पुुुलिस जांच में जुटी

गुरुग्राम (आदित्य राज)। सेक्टर-40 थाना इलाके में रहने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला पुलिस के सामने तब आया जब शुक्रवार शाम नाबालिग ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

युवक ने किया था पीड़िता का दुष्कर्म

हालांकि न ही पीड़िता व न ही उसके स्वजन मामले की पूरी जानकारी देने को तैयार हैं। वैसे प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक पीड़िता की मुलाकात एक युवक से पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। उसी दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह बात उसने अपने स्वजनों को नहीं बताई।

लोकलाज के डर से पीड़िता ने नहीं बताई दुष्कर्म की बात

सातवें महीने के दौरान जब पीड़िता को पेट में दर्द हुआ फिर स्वजनों को पता चला। लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई। जब डिलीवरी के लिए उसे अस्पताल में लाया गया फिर अस्पताल प्रबंधन से पुलिस को जानकारी मिली।

जांच अधिकारी को बयान का इंतजार

मामले की पूरी जानकारी जल्द से जल्द सामने आए, इसके लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जाता है कि जांच अधिकारी को पीड़िता के बयान का इंतजार है। उसके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।

अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

इधर, अलग-अलग इलाकों से अवैध हथियार के साथ बृहस्पतिवार शाम दो युवक गिरफ्तार किए गए। क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने एक युवक को देशी पिस्तौल के साथ डूंडाहेड़ा इलाके से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गांव डूंडाहेड़ा के ही रहने वाले मनीष उर्फ मोनू के रूप में की गई। इसी तरह सदर थाना सोहना की टीम ने एक युवक को कट्टे के साथ गांव सांचौली से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गांव सांचौली के ही रहने वाले आसिफ के रूप में की गई।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी