बलबीर सिंह सीनियर हॉकी क्लब ने जीता मैच, विरोधी टीम को 3-1 से हराया

सुपर लीग का सेमीफाइनल मुकाबला बलबीर सिंह सीनियर हॉकी क्लब और वी भास्करण हॉकी क्लब टीमों के बीच खेला गया।

By Edited By: Publish:Wed, 16 May 2018 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 09:45 AM (IST)
बलबीर सिंह सीनियर हॉकी क्लब ने जीता मैच, विरोधी टीम को 3-1 से हराया
बलबीर सिंह सीनियर हॉकी क्लब ने जीता मैच, विरोधी टीम को 3-1 से हराया

गुरुग्राम (जेएनएन)। नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद सेवन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को सुपर लीग का सेमीफाइनल मुकाबला बलबीर सिंह सीनियर हॉकी क्लब और वी भास्करण हॉकी क्लब टीमों के बीच खेला गया, जिसमें 3-1 से बलबीर सिंह क्लब टीम जीतने में कामयाब रही। दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में बलबीर क्लब में 1-0 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भास्करण क्लब टीम की तरफ से बेहतर खेल का प्रदर्शन किया गया। 

टीम ने 1 गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर दिया। बाद में बलबीर सिंह सीनियर हॉकी क्लब की टीम ने 2 गोल कर मैच 3-1 से जीत लिया। हरियाणा हॉकी एसोसिएशन के जिला महासचिव फूल कुमार ने बताया कि सुपर लीग में चार टीमें पहुंची हैं, जिसमें मेजर ध्यान चंद हॉकी क्लब व वी भास्करण हॉकी क्लब और चरणजीत सिंह हॉकी क्लब टीम व बलबीर सिंह सीनियर हॉकी क्लब टीम पहुंची है।

कुमार ने कहा कि चारों टीमें सुपर लीग में आपस में मुकाबले खेलेंगी और जो टीमें टॉप दो में रहेंगी, वहीं फाइनल मुकाबला खेलेंगी और 19 मई केा फाइनल खेला जाएगा। इस मौके पर हॉकी प्रशिक्षक अशोक कुमार, पूर्व हॉकी खिलाड़ी विरेंद्र यादव, अंपायर पूजा चौधरी, शिशुपाल सैनी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी हेमंत शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक अशोक कुमार भरोसा ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रतियोगिता आयोजक राहुल बहुखंडी भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी