सत्संग : महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का जन्मदिवस मनाया

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : सेक्टर पांच में आयोजित श्री मछ्वागवत कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण जन्म की कथा कथा व्यास संजीव कपिल ने सुनाई। इस कार्यक्रम श्री कृष्ण जन्म से जुड़े भजन कीर्तन के बीच लोग विभोर हो उठे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयघोष गूंजे। श्री कृष्ण जन्म की झांकिया प्रस्तुत की गई। इसके बाद गोवर्धन पूजा के महात्म्य और श्री कृष्ण लीला का वर्णन भी किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर तीन, पांच और छह के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, आयोजक सतीश ग्रोवर, सुरेश शर्मा, भगत कटारिया , रामानंद त्यागी, गो¨वद सलूजा और जय दयाल कुमार समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:59 PM (IST)
सत्संग : महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का जन्मदिवस मनाया
सत्संग : महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का जन्मदिवस मनाया

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम:

सेक्टर पांच में आयोजित श्री मद्भागवत कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण जन्म की कथा व्यास संजीव कपिल ने सुनाई। कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्म से जुड़े भजन कीर्तन के बीच लोग भाव-विभोर हो उठे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयघोष गूंजे। श्री कृष्ण जन्म की झांकिया प्रस्तुत की गई। इसके बाद गोवर्धन पूजा के महात्म्य और श्री कृष्ण लीला का वर्णन भी किया गया।

कार्यक्रम में सेक्टर तीन, पांच और छह के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, आयोजक सतीश ग्रोवर, सुरेश शर्मा, भगत कटारिया , रामानंद त्यागी, गो¨वद सलूजा और जय दयाल कुमार समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। कथा स्थल बना जन्मदिवस उत्सव स्थल

इस मौके पर हरिमंदिर पटौदी आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का 57 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए गुरुग्राम के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु जमा हुए थे। स्वामी धर्मदेव के जन्मदिन के समारोह में महंथ रमई नाथ, स्वामी विवेकानंद गिरी, देवता माता,स्वामी उमानंद, राकेश शर्मा बिट्टू और कई साधु संतों ने भी हिस्सा लिया। सेक्टर के आरडब्ल्यूए की टीम ने भी स्वामी धर्मदेव को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी