सतत परिश्रम से कैथबजीत को मिले उम्मीदों से अधिक अंक

द श्रीराम स्कूल अरावली के दसवीं कक्षा के छात्र कैथभजीत सिंह ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। नियमित पढ़ाई और विषयों को लिखकर समझने की आदत ने कैथभजीत को टॉपर बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:42 PM (IST)
सतत परिश्रम से कैथबजीत को मिले उम्मीदों से अधिक अंक
सतत परिश्रम से कैथबजीत को मिले उम्मीदों से अधिक अंक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम:

विषयवार अंक :

अंग्रेजी - 98

गणित - 99

विज्ञान - 100

सामाजिक विज्ञान - 100

हिदी - 100

कंप्यूटर - 100

कुल प्रतिशत - 99.6 द श्रीराम स्कूल अरावली के दसवीं कक्षा के छात्र कैथबजीत सिंह ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। नियमित पढ़ाई और विषयों को लिखकर समझने की आदत ने कैथबजीत को टॉपर बनाया। स्व. जिनेंदर सिंह और ऋतु सिंह के पुत्र कैथबजीत आगे चलकर कैंसर रोग विशेषज्ञ बनना चाहते हैं। सेक्टर 23 निवासी कैथबजीत की सफलता का मूलमंत्र है कि बिना परिणाम की इच्छा किए मेहनत करते जाना चाहिए। ऐसा करने से हर सफलता सरप्राइज की तरह मिलती है तो खुशी दोगुनी हो जाती है।

कैथबजीत को इतने अंकों की उम्मीद नहीं थी उन्हें आशा थी कि वे 95 और 96 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित करेंगे। पढ़ाई के साथ-साथ कैथबजीत को लेखन का भी शौक है। वे अंग्रेजी और रूसी साहित्य में रुचि रखते हैं साथ ही वे लघुकथाएं और कविताएं भी लिखते हैं। पसंदीदा लेखकों में खालिद हुसैनी और बेटी महमूदी के अलावा असल दुनिया की कहानियों को पढ़ना पसंद करते हैं। उन्हें फिल्में देखने का भी शौक है। मां ऋतु सिंह ने बताया कि कैथबजीत पूरी लगन के साथ पढ़ाई करते हैं, उन्हें पढ़ने के लिए कहना नहीं पड़ता। ग्यारहवीं कक्षा में मेडिकल संकाय से पढ़ाई कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी