योग से दूर होती है शारीरिक और मानसिक परेशानी

योग अपनाएं बीमारियों को दूर भगाएं। योग से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानी भी दूर होती है। आवश्यकता है इसे नियमित रूप से करने की यानी जीवन में अपनाने की। यह संदेश मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित शिविरों के माध्यम से दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jun 2022 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jun 2022 11:15 PM (IST)
योग से दूर होती है शारीरिक और मानसिक परेशानी
योग से दूर होती है शारीरिक और मानसिक परेशानी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: योग अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं। योग से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानी भी दूर होती है। आवश्यकता है इसे नियमित रूप से करने की यानी जीवन में अपनाने की। यह संदेश मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित शिविरों के माध्यम से दिया गया।

उद्योग विहार स्थित आयकर कार्यालय परिसर में योगाचार्य तुषार कुमार ने योग क्रियाएं कराईं। इसमें प्रधान आयकर आयुक्त प्रताप सिंह सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधान आयकर आयुक्त प्रताप सिंह ने कहा कि योग करने से कार्य क्षमता बढ़ती है। मानसिक मजबूती आती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतिदिन योग करते हैं। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

सेक्टर-15 पार्ट-दो स्थित सिटीजन पार्क में सिटीजन योग वाटिका टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योगाचार्य राजकुमार अग्रवाल ने अनुलोम विलोम, कपालभाति सहित कई प्रकार की योग क्रियाएं करवाईं। उन्होंने संतुलित भोजन के ऊपर जोर दिया। इलाके के पार्षद अश्वनी शर्मा, भारत विकास परिषद की शहीद भगत सिंह शाखा के अध्यक्ष डा. मंदीप किशोर गोयल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष उद्योगपति हितेश जैन, मीनाक्षी जैन और डा. ज्योति यादव ने भी योग को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

आयोजन में कैप्टन पठानिया, शशिभूषण सचदेवा और महेंद्र अग्रवाल ने विशेष भूमिका निभाई। सेक्टर-65 स्थित व‌र्ल्डमार्क में ड्रीमफाक्स सर्विसेज की ओर से आयोजित योग शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योगाचार्य उमा यादव ने योग क्रियाएं कराईं। उन्होंने कहा कि आप लोग योग के लिए नहीं बल्कि अपने लिए समय निकालें। अपने लिए समय निकालना ही योग के लिए समय निकालना है। शिविर में शामिल रीना सुखरेजा, मुकेश यादव, होम डेवलपर्स एंड प्लाट होल्डर्स एसोसिएशन के संरक्षक दिनेश नागपाल, अध्यक्ष नरेंद्र यादव, पूजा यादव आदि शामिल हुए। इसी तरह शहर के विभिन्न इलाकों में योग शिविरों का आयोजन कर लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

chat bot
आपका साथी