महिलाकर्मियों को जागरूक किया

डीएलएफ गार्डन सिटी की विभिन्न सोसायटियों की सोसायटियों में काम करने वाली महिलाओं के लिए कई आयोजन किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 03:22 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 06:20 PM (IST)
महिलाकर्मियों को जागरूक किया
महिलाकर्मियों को जागरूक किया

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: डीएलएफ गार्डन सिटी की विभिन्न सोसायटियों में कार्यरत महिलाओं के लिए कई आयोजन किए। गार्डन सिटी के सेक्टर-86 स्थित द स्काई कोर्ट और सेक्टर 90 स्थित न्यू टाउन हाइट्स सोसायटी की बुजुर्ग महिलाओं ने अनोखे तरीके से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन किया। बुजुर्ग महिलाओं ने सोसायटी में काम करने वाली महिला कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया। उनके अधिकारों की जानकारी के लिए गोष्ठी की। अलग-अलग सोसायटियों में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य सहायता का काम करने वाली महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर जागरूक करना था। इस मौके पर मनोरंजन के कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री, डॉ. प्रिया, डॉ. निशा अग्रवाल और डॉ. सबा ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की।

chat bot
आपका साथी