अस्पताल इमारत खाली करनी है या नहीं उच्च अधिकारी बताएंगे

नागरिक अस्पताल इमारत को खाली करने के संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चंडीगढ़ बैठे उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। अब उच्च अधिकारी तय करेंगे कि आगे क्या करना है। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को शहर के अलग अलग हिस्से में शिफ्ट करने का प्लान दिया है। जिसके संबंध में पिछले कई दिनों से स्वासथ्य विभाग के अधिकारियों व जिला प्रशासन का गहन चितिन चल रहा था। दरअसल इमारत जर्जर होने कारण स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के इ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 07:14 PM (IST)
अस्पताल इमारत खाली करनी है या नहीं उच्च अधिकारी बताएंगे
अस्पताल इमारत खाली करनी है या नहीं उच्च अधिकारी बताएंगे

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिला नागरिक अस्पताल इमारत को खाली करने के संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चंडीगढ़ बैठे उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। अब उच्च अधिकारी तय करेंगे कि आगे क्या करना है। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को शहर के अलग अलग हिस्से में शिफ्ट करने का प्लान दिया है। जिसके संबंध में पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व जिला प्रशासन का गहन चिंतन चल रहा था।

दरअसल इमारत जर्जर होने कारण स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने इमारत खाली करने के आदेश दिए थे लेकिन समस्या यह है कि अस्पताल को कहां शिफ्ट किया जाए। क्योंकि शहर में ऐसी कोई इमारत नहीं है जिसमें पूरा अस्पताल शिफ्ट किया जा सके। इस लिए प्लानिग की गई है कि शहर में अलग अलग जगह पर स्वास्थ्य सेवाओं को शिफ्ट कर दिया जाए। 200 बेड के जिला अस्पताल से गॉयनी वॉर्ड सेक्टर दस अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है और अन्य सुविधा अलग अलग जगह शिफ्ट करने की प्लानिंग बनी है। अब यह फैसला उच्च अधिकारियों को लेना है कि मरीजों को एक स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं देनी है या अलग अलग स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएं देनी है।

chat bot
आपका साथी