पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला फिर अस्पताल में भर्ती

तबियत खराब होने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला दोबारा मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उन्हें आईसीयू में डॉक्टर वरिष्ठ फिजिशियन सुशीला कटारिया की देख रेख में रखा गया है। बताया जा रहा है उन्हें शनिवार को बुखार होने पर अस्पताल आईसीयू में भर्ती गया गया था। कहा जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार है और अभी आइसीयू में रखा जाएगा। दरअसल इससे पहले चौटाला 13 दिनों से मेदांता अस्पताल में दा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 06:57 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला फिर अस्पताल में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला फिर अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: तबियत खराब होने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को दोबारा मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उन्हें आइसीयू में वरिष्ठ फिजिशियन सुशीला कटारिया की देख-रेख में रखा गया है। बताया जा रहा है उन्हें शनिवार को बुखार होने पर अस्पताल आइसीयू में भर्ती गया गया था। हालांकि उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार है मगर अभी आइसीयू में ही रखा जाएगा।

इससे पहले चौटाला 13 दिनों से मेदांता अस्पताल में दाखिल रहे थे। उन्हें 16 फरवरी से मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया था और 27 फरवरी को 13 दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी। चौटाला 16 फरवरी शनिवार को नारनौल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे और वहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें मेदांता लाया गया था जहां पर उन्हें 13 दिन बाद छ़ुट्टी मिली थी।

chat bot
आपका साथी