फॉलोअप : भूपसिंह नगर में दो गुटों का झगड़ा लेता जा रहा है राजनीतिक रंग

भोंडसी थाना क्षेत्र में आने वाली कॉलोनी भूप सिंह नगर में होली के दिन एक विशेष समुदाय के घर में घुसकर कातिलाना हमला करने मामले में पुलिस ने एक आरोपित महेश को गिरफ्तार कर लिया है। वह नयां गांव का रहने वाला है। अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस की ओर से किए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में किसी भी आरोपित का नाम नहीं लिया है। इसलिए पुलिस इसमें फूंक फूंक कर कदम रख रही है। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई झगड़े की पहल पीड़ित पक्ष की तरफ से की गई थी। पीड़ित पक्ष ने पहले आरोपित पक्ष के दो युवाओं की जमकर धुनाई कर दी थी। उन दोनों युवाओं ने अपने बचाव में कुछ साथियों को मौके पर बुलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 06:37 PM (IST)
फॉलोअप : भूपसिंह नगर में दो गुटों का झगड़ा  लेता जा रहा है राजनीतिक रंग
फॉलोअप : भूपसिंह नगर में दो गुटों का झगड़ा लेता जा रहा है राजनीतिक रंग

संस, बादशाहपुर (गुरुग्राम) भोंडसी थाना क्षेत्र में आने वाली कॉलोनी भूप सिंह नगर में होली के दिन एक विशेष समुदाय के घर में घुसकर कातिलाना हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपित महेश को गिरफ्तार कर लिया है, वह नयां गांव का रहने वाला है। अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस की ओर से किए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में किसी भी आरोपित का नाम नहीं लिया है। इसलिए पुलिस इसमें फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई झगड़े की पहल पीड़ित पक्ष की तरफ से की गई थी। पीड़ित पक्ष ने पहले आरोपित पक्ष के दो युवाओं की जमकर धुनाई कर दी थी। उन दोनों युवाओं ने अपने बचाव में कुछ साथियों को मौके पर बुलाया। फिर मारने वाले के घर में घुस कर परिवार के लोगों को लाठी से बुरी तरह से मारा था। हमले में दस लोग घायल हुए थे जिनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कई विपक्षी नेताओं ने मामले को दो समुदाय से जोड़कर सत्ता पक्ष को कठघरे में खड़ा किया है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी एक नेता अपने राजनीतिक विरोधी को नीचा दिखाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। हमलावरों में से कुछ युवक एक स्थानीय नेता के परिवार के बताए जा रहे हैं। क्या था मामला

गांव घूमसपुर के पास स्थित भूपसिंह नगर में 21 मार्च को दो समुदाय से जुड़े युवकों में आपसी विवाद हो गया। विवाद के चलते पीड़ित पक्ष में भोंडसी थाना में उनके घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोपित पक्ष ने पुलिस को दिए बयान में किसी भी आरोपित का नाम नहीं लिया। पुलिस ने घायल दिलशाद के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर कातिलाना हमला व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित पक्ष की ओर से घटना की पूरी वीडियो बनाई गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पुलिस इस वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर रही है। इस वीडियो में पीड़ित पक्ष की एक महिला की गाली गलौज करते हुए आवाज सुनाई दे रही है, वहीं पहले घर की छत से आरोपितों पर पत्थर बरसाते दिख रही है। वहीं नीचे खड़े आरोपित भी जवाब में ईंट मार रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है हमलावरों ने उन्हें देश छोड़ने की धमकी दी थी। यह भी आरोप हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने के बाद पुलिस समय से नहीं पहुंची। विवाद की जड़ एक युवक को गेंद लगना

घटना की जड़ एक युवक को गेंद लगना रहा। पीड़ित पक्ष के बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान नया गांव के दो युवक मोटरसाइकिल पर वहां कोल्ड ड्रिक खरीदने आ गए। इन युवकों को क्रिकेट की गेंद लग गई। उन युवकों ने गली में क्रिकेट खेलने से मना किया तो उन दोनों की जमकर धुनाई कर दी। उन युवकों ने अपने बचाव में अपने साथियों को बुला लिया। उसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच पड़ताल के बाद कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी। जांच में जैसे-जैसे तथ्य सामने आते जाएंगे इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि झगड़े की शुरुआत पीड़ित पक्ष की तरफ से की गई है। घायलों के बयान पर ही एफआइआर दर्ज हुई है। पुलिस समय से क्यों नहीं पहुंची इसकी भी जांच चल रही है।

- हिमांशु गर्ग, डीसीपी (साउथ)

chat bot
आपका साथी