गठबंधन भारी मतों से जीतेगा बरोदा उपचुनाव: दुष्यंत

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन बरोदा उपचुनाव मजबूती से लड़ते हुए जीतेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के असल हालात सभी को नजर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:46 PM (IST)
गठबंधन भारी मतों से जीतेगा बरोदा उपचुनाव: दुष्यंत
गठबंधन भारी मतों से जीतेगा बरोदा उपचुनाव: दुष्यंत

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन बरोदा उपचुनाव मजबूती से लड़ते हुए जीतेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के असल हालात सभी को नजर आ रहे हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस को दिन-रात भागना पड़ रहा है उससे स्पष्ट है कि गठबंधन का उम्मीदवार जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कांग्रेस ने जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम किया था। दुष्यंत ने ये बातें यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार की जीत का दावा किया और कहा कि इस बार जीत का अंतर जींद उपचुनाव से भी ज्यादा रहेगा। क्योंकि जींद में भाजपा और जजपा ने अपने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे थे। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में किसान की फसल की खरीद की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। उसका पैसा भी किसानों के खाते में डाला जा रहा है।

chat bot
आपका साथी