शारीरिक शिक्षकों का नौकरी बहाली के लिए प्रदर्शन जारी

जिला लघु सचिवालय के सामने चल रहे शारीरिक शिक्षकों का क्रमिक जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 05:25 PM (IST)
शारीरिक शिक्षकों का नौकरी बहाली के लिए प्रदर्शन जारी
शारीरिक शिक्षकों का नौकरी बहाली के लिए प्रदर्शन जारी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : जिला लघु सचिवालय के सामने चल रहे शारीरिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन 89वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव जगरोशन पहुंचे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शारीरिक शिक्षक पद के लिए हुई परीक्षा को रद किया जाए और 1983 में नियुक्त हुए सभी शिक्षकों की नौकरी बहाल की जाए। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ और सर्व कर्मचारी संघ शारीरिक शिक्षकों के साथ है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, रामफल शर्मा व जिला सचिव जसविदर शास्त्री ने बताया कि प्रदेशभर के शारीरिक शिक्षक व कर्मचारी 11 सितंबर से मोटरसाइकिल से गोहाना पहुंचेंगे और 13 सितंबर को करनाल में राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

धरने प्रदर्शन में शारीरिक संघर्ष समिति की प्रदेश संयोजक बनिता यादव, जशविदर, अध्यापक संघ की जिला उप प्रधान अनीता यादव, सुमन, मनोज कुमार, वेदपाल, ब्रह्मप्रकाश, माडूराम, हरेंदर, रविदर दलाल, सुमन यादव, राज भारत, दीपक, राज कुमार, रजनी, राज नेहरा, अरविद, ओमप्रकाश, मुनेश, राजश्री, महेश, बबलेश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी