बच्ची से अश्लील हरकत के दोषी को 10 साल कैद

चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोपित युवक को जिला अदालत ने दोषी ठहराते हुए दस साल की सजा सुनाई है। वारदात सत्रह फरवरी 201

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 08:37 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 08:37 PM (IST)
बच्ची से अश्लील हरकत के दोषी को 10 साल कैद
बच्ची से अश्लील हरकत के दोषी को 10 साल कैद

जासं, गुरुग्राम चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोपित युवक को जिला अदालत ने दोषी ठहराते हुए दस साल की सजा सुनाई है। वारदात 17 फरवरी 2018 को हुई थी। बच्ची की मां अपने संबंधी के यहां शादी समारोह में आई थी। बच्ची भाई के साथ खेल रही थी तभी उसे आरोपित युवक उसे एकांत में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा था। बच्ची की मां अचानक पहुंची तो आरोपित भाग गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत से सबूतों व गवाहों के आधार पर उसे दोषी मानते हुए सजा सुना दी।

chat bot
आपका साथी