साइकिल रैली निकाल करेंगे जागरूक

वायु सेना से सेवानिवृत्त जवानों द्वारा रविवार को साइकिल रैली निकाल लोगों को जागरूक किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 05:30 PM (IST)
साइकिल रैली निकाल करेंगे जागरूक
साइकिल रैली निकाल करेंगे जागरूक

जासं, मानेसर: वायुसेना से सेवानिवृत जवानों द्वारा रविवार को साइकिल रैली निकाल लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों, सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण और पॉलीथिन के प्रयोग को बंद करने के लिए जागरूक किया जाएगा। सेवानिवृत जवानों की एसोसिएशन द्वारा इस रैली का आयोजन किया जाएगा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम से शुरू होने वाली यह साइकिल रैली लेजर वैली पार्क में खत्म होगी।

सेवानिवृत जवान जगमोहिद्र यादव ने बताया कि साइकिल रैली निकाल लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। वायु सेना से सेवानिवृत जवान इसमें भाग लेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। लगातार पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके भयंकर परिणाम हमारे सामने आएंगे। इससे बचने के लिए हमें अभी से जागरूक होने की जरूरत है और अभी से पर्यावरण संरक्षण की जरूरत है। हमें पॉलीथिन के प्रयोग को बंद करना चाहिए। पॉलीथिन पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रही है। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी