आर्य समाज श्रद्धानंदपुरम में नवसंत्सर 2074 पर होगा यज्ञ

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : सेक्टर चार स्थित आर्य समाज श्रद्धानंदपुरम नव संवत्सर 2074 और आर्य समाज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 08:10 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 08:10 PM (IST)
आर्य समाज श्रद्धानंदपुरम में नवसंत्सर 2074 पर होगा यज्ञ
आर्य समाज श्रद्धानंदपुरम में नवसंत्सर 2074 पर होगा यज्ञ

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : सेक्टर चार स्थित आर्य समाज श्रद्धानंदपुरम नव संवत्सर 2074 और आर्य समाज के स्थापना दिवस के मौके पर चतुर्वेदीय शतकम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आर्य केंद्रीय सभा की ओर आयोजित यह कार्यक्रम 29 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान मंदिर में यज्ञ, हवन, भजन और प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। वैदिक विद्वान विष्णु मित्र वेदार्थी, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ¨सह, वैदिक विद्वान डा. योगानंद शास्त्री, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुरेन्द्र कुमार, वैदिक विदुषी डा. उषा शर्मा, केंद्रीय आर्य सभा के उप प्रधान कन्हैया लाल आर्य समेत कई वैदिक विद्वान और भजनोपदेशक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दो अप्रैल रविवार को सुबह सात बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चतुर्वेद शतकम यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। यह कार्यक्रम पं. शिवदत्त शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न होगा। यह जानकारी आर्य समाज के प्रधान नरवीर लाल चौधरी ने दी

chat bot
आपका साथी