गांव दौलताबाद में निकाली गो माता की झांकी

जासं, गुड़गांव : गांव दौलताबाद में गांव के लोगों और गोशाला कमेटी की ओर से गांव में गोयात्रा निकाली ग

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 01:05 AM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 01:05 AM (IST)
गांव दौलताबाद में निकाली गो माता की झांकी

जासं, गुड़गांव : गांव दौलताबाद में गांव के लोगों और गोशाला कमेटी की ओर से गांव में गोयात्रा निकाली गई। गो यात्रा में गाय की झांकी निकाली गई। यात्रा गांव के चारों और निकली। गोशाला के प्रधान नरेंद्र ने बताया कि गांव में हर साल गो यात्रा निकाली जाती है। इसमें सबसे पहले गोशाला में हवन किया जाता है। जिसके बाद गाय को ट्राली में बैठाकर झांकी निकाली जाती है। इसके बाद गांव में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है। गो यात्रा में गांव के सभी लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर गांव की पंचायत के साथ महिलाएं और गांव के सभी लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी