राइट टू रिजेक्ट का है विशेष महत्व : डॉ. गिरी

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : सेक्टर 14 में रविवार को सामाजिक संगठन सृष्टि फाउंडेशन की ओर से विचार ग

By Edited By: Publish:Sun, 19 Apr 2015 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2015 07:07 PM (IST)
राइट टू रिजेक्ट का है विशेष महत्व : डॉ. गिरी

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : सेक्टर 14 में रविवार को सामाजिक संगठन सृष्टि फाउंडेशन की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें राजनीति एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। दिल्ली से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता व वोटर्स पार्टी के अध्यक्ष डॉ. वीके गिरी ने राजनीति में दिन प्रतिदिन आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों के ऊपर से जनता का विश्वास कम होना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में राजनीति में सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रवेश आवश्यक है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश से ही राजनीति में स्वच्छता आएगी। राजनीति में राइट टू रिजेक्ट का विशेष महत्व है। जनता के पास यह अधिकार होना चाहिए। चुनाव से पहले जनता के साथ लिखित अनुबंध करना चाहिए।

अन्ना टीम के प्रदेश प्रभारी पीएल कटारिया ने कहा कि राजनीतिक दलों पर सामाजिक लोगों का दबाव होना चाहिए। दबाव न होने से ही राजनीतिक पार्टियां मनमानी करती हैं। गोष्ठी में रोहतक से आए बनवारी लाल, फरीदाबाद से सहीराम रावत, सृष्टि फाउंडेशन के अवधेश सिंह, वीएस डागर, रविंद्र डागर, गौरव कंबोज, मुस्कान चौधरी, अरुण शुक्ला, मोहन सिंह, संजय सिंह एवं अवधेश श्रीवास्तव आदि ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी