सपा को नहीं मिली थी साइकिल, हजकां को पनिहारिन मिली थी

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 07:41 PM (IST)
सपा को नहीं मिली थी साइकिल,  हजकां को पनिहारिन मिली थी

जागरण संवाददाता, गुड़गांव :

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान गुड़गांव जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 63 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को तो अधिकृत चुनाव निशान ही आवंटित किए गए थे। तब हरियाणा जनहित कांग्रेस के उम्मीदवार पनिहारिन चुनाव निशान लेकर मैदान में थे, उस दौरान उन्हें ट्रैक्टर निशान नहीं मिला था। मगर निर्दलीय के तौर पर उतरे उम्मीदवारों को अजब-गजब चुनाव निशान मिले थे, जिसमें से सिर्फ सुखबीर कटारिया का गिलास ही कमाल दिखा पाया था जिसने सभी को साइड लाइन कर दिया था।

समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उन्हें साइकिल चुनाव निशान नसीब नहीं हुआ था।

गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे 16 प्रत्याशियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धर्मबीर गाबा को हाथ का निशान, इनेलो प्रत्याशी मनीराम शर्मा को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमेश अग्रवाल को कमल का फूल, बहुजन समाज पार्टी के भीम सिंह राठी को हाथी, हरियाणा जनहित कांग्रेस के कन्हैया लाल को पनिहारिन, राष्ट्रीय जनता दल के रामौतार यादव को लालटेन के चिन्ह दिये गये थे। पंजीकृत राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय दलों के अलावा पंजीकृत दल जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर पार्टी के झाबर सिंह को साईकिल का निशान दिया गया था। निर्दलीय प्रत्याशियों में कुश्वेसर भगत को नारियल, प्यारेलाल कटारिया को टेलीविजन, बाबूलाल को गैस सिलेंडर, रविंद्र सिंह को बिजली का खंभा, आरएस राठी को कप व प्लेट, रामानंद को सिलाई मशीन, विजय कुमार को रेल का इंजन, जीडी सहगल को छत का पंखा तथा सुखबीर कटारिया को गिलास चुनाव चिन्ह मिला था।

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल को हाथ का निशान, इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी गोपीचन्द को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश को कमल का फूल, बहुजन समाज पार्टी की शिक्षा यादव को हाथी, हरियाणा जनहित कांग्रेस के बेगराज को पनिहारिन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मामन को घड़ी के चिन्ह दिये गये थे। पंजीकृत राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय दलों के अलावा पंजीकृत दल जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर पार्टी के दशरथ सिंह को साईकिल का निशान दिया गया है। निर्दलीय प्रत्याशियों में बीर सिंह को गिलास, मानसिंह को कैंची, राकेश को टेलीविजन, राकेश भारद्वाज को रोड रोलर, रामकिशन को जग, रोहतास सिंह को रेल का इंजन तथा सुभाष को मोमबत्ती का निशान मिला।

सोहना विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धर्मबीर को हाथ का निशान, इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी शहीदा को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तेजपाल को कमल का फूल, बहुजन समाज पार्टी के जाकिर हुसैन को हाथी, हरियाणा जनहित कांग्रेस के रोहतास खटाना को पनिहारिन के चिन्ह दिये गये है। पंजीकृत राष्ट्रीय तथा राज्य राजनीतिक दलों के अलावा पंजीकृत दल जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर पार्टी के ललित शर्मा को बिजली का खंबा, लोक जनशक्ति पार्टी के रामनिवास तंवर को बंगला व समाजवादी पार्टी के उस्मान को बैट्री टार्च का निशान दिया गया है। सोहना विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी जावेद हुसैन को गिलास, दिनेश कुमार को बु्रश, निहाल सिंह को टेलीविजन, भूपसिंह राघव को रेल का इंजन, महेश दायमा को पतंग, रमेश चन्द को सिलाई मशीन, सुखबीर सिंह जौनापुरिया को छत का पंखा तथा सूबे सिंह को बल्लेबाज का निशान दिया गया था। पटौदी विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भूपेन्द्र को हाथ का निशान, इनेलो प्रत्याशी गंगाराम को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेशम सिंह को कमल का फूल, बहुजन समाज पार्टी के नेतराम को हाथी, हरियाणा जनहित कांग्रेस के राजेश कुमार को पनिहारिन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजेन्द्र सिंह को दीवार घड़ी चुनाव निशान दिए गए थे। पंजीकृत राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय दलों के अलावा पंजीकृत दल जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर पार्टी के प्रेम कुमार को गैस सिलेंडर, समस्त भारतीय पार्टी के ओमप्रकाश को छत का पंखा, राष्ट्रीय जनहित पार्टी के कृपाराम पूनिया को रेल का इंजन, समाजवादी पार्टी के धर्मचन्द को कप प्लेट तथा लोक जनशक्ति पार्टी के समे सिंह को बंगला का निशान दिया गया था। निर्दलीय प्रत्याशियों में छत्तर सिंह को लेटरबाक्स, प्रताप सिंह को नारियल, बस्तीराम को ब्लैक बोर्ड, रामबीर सिंह को सिलाई मशीन, रतन सिंह को बिजली का खंभा तथा सत्य प्रकाश को कैंची के चिन्ह मिले थे।

chat bot
आपका साथी