अनाथालय में पहुंचे पुलिस अधीक्षक, तीन घंटे की जांच

मॉडल टाउन में चल रहे अनाथालय के निरीक्षण के लिए पुलिस अधीक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:33 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:33 PM (IST)
अनाथालय में पहुंचे पुलिस अधीक्षक, तीन घंटे की जांच
अनाथालय में पहुंचे पुलिस अधीक्षक, तीन घंटे की जांच

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

मॉडल टाउन में चल रहे अनाथालय के निरीक्षण के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण टीम के साथ मंगलवार दोपहर को पहुंचे। एसपी ने अनाथालय के पूरे रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान रिकार्ड पूरा नहीं पाया गया। एसपी ने अनाथालय के सदस्यों को रिकार्ड पूरा रखने के आदेश दिए। इस दौरान एसपी अनाथालय में रह रहे बच्चों से भी मिले। अनाथालय दो बार विवादों में रह चुका है। इसके चलते पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण खुद निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान डीएसपी धर्मबीर पूनिया तथा रीडर एसआइ सुरेंद्रा भी मौजूद रहे।

एसपी ने अनाथालय के रिकार्ड की करीब तीन घंटे तक जांच की। इस दौरान अनाथालय चला रहे संस्था के लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। एसपी ने पूरा रिकार्ड की जांच की। जांच के दौरान बच्चे को हेंडओवर करने वालों का कोई आइडी प्रूफ नहीं मिला। इस दौरान एसपी ने सख्त आदेश दिए कि जिस भी व्यक्ति को बच्चे को हेंड ओवर किया जा रहा है उसकी आइडी होनी चाहिए।

-------

दो बार रह चुका है विवादों में

मॉडल टाउन में चल रहे अनाथालय में बाल सरंक्षण समिति की तरफ से बच्चों को भेजा जाता है। यहां से पिछले दिनों पांच लड़कियां दीवार फांदकर फरार हो गई। जिन्हें मशक्कत के बाद सिरसा क्षेत्र से बरामद किया गया था। इसके अलावा एक नाबालिग बच्ची ने भी यहां पर फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। जिसके बाद से अनाथालय विवादों में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी