तीन दिन तक चला पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान, घर-घर जाकर पिलाई बच्चों को दवा

स्वास्थ्य विभाग ने 31 जनवरी से जिले में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की थी। विभाग को तीन दिन का टारगेट दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने समय से पूर्व ही यह अभियान भी पूरा कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 08:20 AM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 08:20 AM (IST)
तीन दिन तक चला पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान, घर-घर जाकर पिलाई बच्चों को दवा
तीन दिन तक चला पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान, घर-घर जाकर पिलाई बच्चों को दवा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : स्वास्थ्य विभाग ने 31 जनवरी से जिले में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की थी। विभाग को तीन दिन का टारगेट दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने समय से पूर्व ही यह अभियान भी पूरा कर लिया। स्वास्थ्य विभाग ने 89 हजार बच्चों को पोलियो बीमारी को भगाने के लिए दो बूंद दवा भी पिलाई गई है। फतेहाबाद जिले में प्रथम दिन 60 फीसद आंकड़े को पूरा कर लिया था। वहीं 1 व 2 फरवरी को इस अभियान को समय से पूरा भी कर लिया। दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर गई। मोबाइल टीमें बनाकर ईंट भट्ठों का भी निरीक्षण किया। यहां पर पांच साल से कम मिले बच्चों को दवा भी पिलाई गई।

राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान के तीसरे दिन डोर टू डोर सर्वे अभियान चलाकर टोहाना में 1334 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिससे पिछले तीन दिनों से चलाये गये अभियान में पोलियो की दवा पीने वाले बच्चों की संख्या 8968 पर पहुंच गई। जबकि टोहाना में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 7260 बच्चों का लक्ष्य रखा गया था। टोहाना के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 8968 बच्चों को दवा पिलाकर लक्ष्य को पार कर लिया। जिसके चलते दवा पिलाने का आंकड़ा 123.25 फीसद रहा। मंगलवार को नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. हरविद्र सागु ने टोहाना की कई सलम बस्तियों में स्वयं जाकर निरिक्षण किया। वहीं परिवार की महिलाओं से पूछताछ कर उपरोक्त बारे में जायजा लिया। तीसरे दिन भी स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर तथा उन गली मोहल्लों में जाकर पड़ताल की जहां पिछले दो दिनों से कई परिवार बाहर थे। तीसरे दिन उन पोलियों की दवा पीने से वंचित रहे बच्चों को दवा पिलाई गई। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टोहाना में पोलियो की दवा पिलाने में लक्ष्य को पार करने पर बधाई दी। इस टीम ने पूरा किया अभियान

जिले में बच्चों को पिलाई गई दवा : 89000

तीन दिनों तक ये बनाए गए थे बूथ : 594

बूथों पर इन कर्मचारियों ने पिलाई दवा : 2631

डोर-टू-डोर जाकर पिलाई दवा : 1025

जिले में ये लगाई गई मोबाइल टीम : 116

रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर तैनात रही टीम : 26

पूरे अभियान पर सुपरवाइजर ने रखी नजर : 103 --- तीन दिनों तक पोलिया उन्मूलन का अभियान चला है। हमारे को जो टारगेट दिया था वो पूरा भी कर लिया है। पहले दिन 60 फीसद तो अन्य दो दिनों में 40 फीसद का काम पूरा कर लिया था। डोर-टू-डोर जाकर बच्चों को दवा पिलाई गई है। इसके लिए सभी टीम बधाई के पात्र है।

- डा. सुनीता सोखी, डिप्टी सिविल सर्जन फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी