मनोहर बोले- चिंता न करें कार्यकर्ता, दूसरों दलों से आने वालों को अभी पार्टी को समझने में लगेगा वक्त

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दूसरे दलों से भाजपा में आ रहे नेताओं कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा के मौजूदा कार्यकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 11:50 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 09:38 AM (IST)
मनोहर बोले- चिंता न करें कार्यकर्ता, दूसरों दलों से आने वालों को अभी पार्टी को समझने में लगेगा वक्त
मनोहर बोले- चिंता न करें कार्यकर्ता, दूसरों दलों से आने वालों को अभी पार्टी को समझने में लगेगा वक्त

जेएनएन, चरखी दादरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दूसरे दलों से भाजपा में आ रहे नेताओं, कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा के मौजूदा कार्यकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी वे भाजपा में आ रहे हैं, लेकिन उनके अंदर भाजपा आने में समय लगेगा। उन नेताओं को भाजपा की रीति-नीतियों को समझने में समय लगेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को दादरी की नई अनाज मंडी में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में आ रहे कुछ लोगों के हो सकता है अभी खुद के स्वार्थ हों, लेकिन भाजपा की नीति है कि जो सभी वर्गों के हित के बारे में सोचेगा, वह आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राजनीति के मायने बदल गए हैं। भाजपा का हृदय बहुत बड़ा है, जो भी लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उन सबको साथ लेकर चलेंगे। मंच से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की परीक्षा में तो भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। अब तीन महीने बाद प्रदेश में भाजपा की परीक्षा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की गई है। इन योजनाओं, कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश में भी दोबारा से भाजपा जीत का नया इतिहास रचेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेरा पन्ना, सबसे चौकन्ना का नारा भी कार्यकर्ताओं को दिया। कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सांसद धर्मबीर सिंह, बाढड़ा विधायक सुखविंद्र, हरियाणा हाउसिंंग बोर्ड चेयरमैन संदीप जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।

बीरेंद्र सिंह का दिया उदाहरण

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि करीब पांच वर्ष पहले बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए थे। उसके करीब दो वर्ष बाद उचाना में एक जनसभा के दौरान बीरेंद्र सिंह द्वारा भाषण शुरू करने से पहले भारत माता के जयकारे लगवाए। जब उन्होंने भारत माता के जयकारे लगवाने पर बीरेंद्र सिंह की तारीफ की तो बीरेंद्र सिंह ने उन्हें कहा कि दो साल पहले तो वे भाजपा में आए थे, लेकिन अब भाजपा उनके अंदर आ गई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी