मौसम खराब होने की दशा में उठान कार्य तेज, रविवार को मंडी से होगा उठान

जागरण संवाददाता फतेहाबाद मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम खराब होने का अलर्ट जारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:37 PM (IST)
मौसम खराब होने की दशा में उठान कार्य तेज, रविवार को मंडी से होगा उठान
मौसम खराब होने की दशा में उठान कार्य तेज, रविवार को मंडी से होगा उठान

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया है। यहीं कारण है कि किसानों ने धान की कढ़ाई भी तेज कर दी हैं। इस कारण मंडी में धान की आवक भी एकाएक बढ़ गई है। व्यापारियों के लिए मुसीबत ये है कि धान की खरीद कम हो रही है और धान की ढेरियां अधिक पड़ी है। इसके अलावा एजेंसियों ने खरीद से ज्यादा उठान पर अधिक ध्यान दिया है। खरीद कम होने का मुख्य कारण मजदूरों की कमी है। जो मजदूर धान की सफाई आदि करते है वहीं मजदूर बोरियों को लोड भी करते है। इस कारण खरीद धीमी चल रही है। जिससे किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आगामी दो महीनों तक धान की खरीद का कार्य पूरा नहीं होने वाला है।

पिछले दिनों रतिया व जाखल में धान की खरीद को लेकर समस्या थी। शुक्रवार को अधिकारियों ने यहां जाकर निरीक्षण किया है। अनेक मंडियों में तो किसानों को पानी तक नहीं मिल रहा है, जबकि अधिकारी दावा कर रहे है कि किसानों को हर प्रकार की सुविधा मिल रही है। 2 लाख 57 हजार टन धान की हुई खरीद

जिले फतेहाबाद की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में अब तक 257401 टन धान की आवक हुई है जबकि 172783 टन धान की फसल का उठान भी किया जा चुका है, जोकि आवक का 71 प्रतिशत है। फूड सप्लाई ने 30959 टन, हैफेड ने 113625 टन, एचडब्ल्यूसी ने 112817 टन मीट्रिक टन की खरीद की है। इसके अलावा जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों से अभी तक 172783 टन धान की फसल का उठान किया गया है, जिसमें फूड सप्लाई ने 21827 टन, हैफेड ने 73436 टन, एचडब्ल्यूसी ने 77520 टन धान की फसल का उठान किया है।

जिला में अब तक किसानों को 334 करोड़ एक लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 39 करोड़ 67 लाख रुपये, हैफेड द्वारा 132 करोड़ 8 लाख रुपये व हरियाणा वेयरहाउस द्वारा 162 करोड़ 26 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। किसानों की फसलों का एक-एक दाना सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की कि वे मंडी/खरीद केंद्र में अपनी धान की फसल को सुखाकर ही लाएं, ताकि किसानों को फसल का सही समय पर तथा उचित मूल्य मिल सकें। जिले की मंडियों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। उठान व खरीद का कार्य तेज गति से चल रहा है। अगर कोई दिक्कत है तो उसे दूर कर दिया जाएगा। किसानों से अपील है कि धान की फसल सुखाकर लाए ताकि खरीदने में दिक्कत न आए। किसानों के खातों में 334 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी गई है।

विनीत जैन, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी