भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जाखल में किया ध्वजारोहण

संवाद सूत्र जाखल स्वतंत्रता दिवस जाखलवासियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। जश्न-ए-आजादी के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 06:33 AM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जाखल में किया ध्वजारोहण
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जाखल में किया ध्वजारोहण

संवाद सूत्र, जाखल : स्वतंत्रता दिवस जाखलवासियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। जश्न-ए-आजादी के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने ध्वजारोहण करने से पहले लड़कियों के स्कूल के लिए भूमि पूजन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नगरपालिका चेयरपर्सन सीमा गोयल व स्कूली छात्राओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व को मनाया। बराला ने लोगों से महिलाओं के सम्मान, उनकी रक्षा तथा बालिका शिक्षा के प्रति अपने जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का पर्व मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस, हमारे देश की एकता और संघर्ष का प्रतीक है। देश पर कुर्बान होने वाले सभी सिपाहियों के प्रति आज पूरा हिदुस्तान अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज जाखल क्षेत्र की लड़कियों के लिए स्कूल की भूमि पूजन किया है। अब कुछ ही दिनों में भवन निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। अगले सत्र से लड़कियों को अपना स्कूल मिल जाएगा। अब लड़कियों लड़कों के स्कूल में पढ़ रही है। यहां पर दो शिफ्ट में स्कूल लग रहा है। सुबह लड़कियां पढ़ने के लिए जाती है तो शाम को लड़के। ऐसे में लड़कों व लड़कियों को दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी