स्मार्ट सिटी : राजमार्ग पर बनने शुरू हुए बस क्यू शेल्टर

राष्ट्रीय राजमार्ग छह लेन होने के बाद अब यहां अन्य सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 07:29 PM (IST)
स्मार्ट सिटी : राजमार्ग पर बनने शुरू हुए बस क्यू शेल्टर
स्मार्ट सिटी : राजमार्ग पर बनने शुरू हुए बस क्यू शेल्टर

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग छह लेन होने के बाद अब यहां अन्य सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। फिलहाल राजमार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस क्यू शेल्टरों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-37 क्राउन इंटीरियर के पास और ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पास बस क्यू शेल्टरों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जल्द निर्माण पूरा करने का दावा है। इसके अलावा बाकी चौराहे व मेट्रो स्टेशन के पास साइट तलाश की जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की योजना है कि राजमार्ग के दोनों ओर सभी चौराहों पर बस क्यू शेल्टर बनाए जाएं।

शुरू हो चुकी है सिटी बस सेवा

शहर में सिटी बस सेवा शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लभगढ़ बस डिपो से बदरपुर बार्डर तक भी बसें चल रही हैं। बसें सभी मेट्रो स्टेशन के पास से सवारियां लेकर चल रही हैं। फिलहाल राजमार्ग पर बस क्यू शेल्टर नहीं हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी होती है। धूप और बारिश से बचाव के लिए यात्री इधर-उधर खड़े होने पर मजबूर होते हैं। बस क्यू शेल्टर बनने के बाद यात्री इसके अंदर बैठ व खड़े होकर बसों का इंतजार कर सकेंगे। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिल जाएगी। बस क्यू शेल्टर बनने से यात्री अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। क्योंकि फिलहाल यात्री सड़क पर खड़े होकर बस या आटो का इंतजार करते हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। साथ ही वाहन चालकों को भी पता रहेगा कि बस क्यू शेल्टर से ही सवारी मिलेंगी।

---

सभी मेट्रो स्टेशन या चौराहों के आसपास बस क्यू शेल्टर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। दो का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बाकी भी जल्द बनाने शुरू कर दिए जाएंगे। राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों की सुविधा के लिए बचे हुए काम जल्द पूरे किए जा रहे हैं।

- धीरज सिंह, परियोजना प्रबंधक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।

chat bot
आपका साथी