दिल्ली से सटे फरीदाबाद में घर के भीतर का नजारा देखकर पुलिस हैरान, 3 युवतियां और 5 युवक गिरफ्तार

शिकायत मिलने पर एक पुलिस कर्मी ने ग्राहक बनकर इस पूरे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। फरीदाबाद पुलिस जब मकान में घुसी तो हैरान रह गई। मौके पर 3 युवतियां 5 युवकों के साथ मिलीं।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 12:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 01:46 PM (IST)
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में घर के भीतर का नजारा देखकर पुलिस हैरान, 3 युवतियां और 5 युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए युवक की फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 युवतियां भी शामिल हैं। एक पुलिस कर्मी ने ग्राहक बनकर इस पूरे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस जब मकान में घुसी तो हैरान रह गई। मौके पर 3 युवतियां 5 युवकों के साथ मिलीं। सभी आपत्तिजनक हालत में थे। एक बारगी पुलिस का भी सिर शर्म से झुक गया। पुलिस इस बात से भी हैरान थी कि रिहायशी इलाके में यह देह व्यापार का धंधा चल रहा था और लोग शिकायत के लिए भी आगे नहीं आ रहे थे। पुलिस ने उस घर को सील कर दिया है और आगे की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता के मुातिबक, सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बल्लभगढ़ की नवलू कालोनी के एक मकान में चल रहे देहव्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। मौके से तीन युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक कारोबार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुरुष आरोपितों में कपिल, राहुल, अजय, विजय और भोलू शामिल हैं। थाना प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि देह व्यापार के इस रैकट का मुख्य आरोपित कपिल है। उसने भोलू से मकान किराए पर लिया था। इसके बाद यहां पर लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार का धंधा कराता था। इसके चलते आसपास के लोग परेशान था, लेकिन शिकायत के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस इस भोले के मकान में देह व्यापार का धंधा चलाने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस सभी आरोपितों को रंगेहाथ पकड़ना चाहती थी। इस पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की गई। इस दौरान योजना बनाकर एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। उसका इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अड़ोस-पड़ोस के लोगों को भी मालूम था कि यहां पर देहव्यापार का धंधा चल रहा है, लेकिन डर के मारे कोई आगे नहीं आ रहा था।

बता दें कि मुंबई और दिल्ली के जैसे शहरों में देह व्यापार का धंधा हर कानून का ताक पर रखकर चलाया जाता है। इसमें रसूखदार लोगों का भी जुड़ाव होता। यही वजह है कि इन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो पाती।दरअसल, अपहरण, खरीद-फरोख्त और ब्लैकमेलिंग भी शामिल है। सच बात तो यह है कि देह व्यापार के धंधे में कम उम्र की लड़कियों को ज्यादा शिकार बनाया जाता है। किडनैप करके या फिर खरीदकर इन्हें जीबी रोड या फिर देह व्यापार का धंधा करने वालों को बेच दिया जाता है।

दिल्ली-एनसीआर के स्पा सेंटर में चलता है देह व्यापार का धंधा

दिल्ली ही नहीं, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में स्पा और मसाज सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है। पिछले साल दिल्ली में दिल्ली महिला आयोग ने जब स्पा-मसाज सेंटर में छापा मारा तो सभी कार्यकर्ता-सदस्य हैरान रह गए। स्पा में तहखाना बनाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। किसी को शक नहीं हो, इसलिए स्पा खोला गया था और तहखाने में लड़कियों से धंधा करवाया जाता है। इतना ही नहीं, यहां पर लड़कियों के जिस्म का सौदा करने के लिए बाकायदा रेट लिस्ट थी। पुलिस के साथ दिल्ली महिला आयोग भी आशंकित है कि कहां लॉकडाउन खत्म होने के बाद यह धंधा फिर न जोर पकड़ ले।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी