पांच करोड़ की लागत से बनेंगी ग्रुप हाउ¨सग सोसायटी की सड़कें

फरीदाबाद जिले के सेक्टर-41 स्थित ग्रुप हाउ¨सग सोसायटी में सड़कों का काम जल्द शुरू करने को लेकर नगर निगम अधिकारी गंभीर हो गए हैं। निगम के मुख्य अभियंता डीआर भास्कर ने इस बारे में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी रूपरेखा तैयार की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 06:33 PM (IST)
पांच करोड़ की लागत से बनेंगी
ग्रुप हाउ¨सग सोसायटी की सड़कें
पांच करोड़ की लागत से बनेंगी ग्रुप हाउ¨सग सोसायटी की सड़कें

जासं, फरीदाबाद: सेक्टर-41 स्थित ग्रुप हाउ¨सग सोसायटी में सड़कों का काम जल्द शुरू करने को लेकर नगर निगम अधिकारी गंभीर हो गए हैं। निगम के मुख्य अभियंता डीआर भास्कर ने इस बारे में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी रूपरेखा तैयार की है।

भास्कर के अनुसार यह देखा जा रहा है कि साइट पर कब और कैसे काम शुरू करना है। इसके लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का बजट तय किया जा रहा है। दरअसल, निगम कमिश्नर मोहम्मद शाइन और मुख्य अभियंता डीआर भास्कर ने सेक्टर-41 में साइट का दौरा किया था। इस दौरान कमिश्नर ने सोसायटी के बिल्डरों को आश्वासन दिया था कि जल्द काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए दो माह का समय मांगा गया है। इसके बाद मुख्य अभियंता डीआर भास्कर ने सड़कें बनाने के लिए बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। एक सोसायटी को डेवलप करने वाले बिल्डर ऋषभ के अनुसार साइट अलॉटमेंट के समय निगम अधिकारियों ने कहा था कि जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कई साल गुजर जाने के बाद भी सुविधाएं नहीं दी गई हैं। इसलिए उनके फ्लैट बिक नहीं पा रहे हैं। उनकी मांग है जल्द काम शुरू होने चाहिए। हमें बकाया देने में कतई परेशानी नहीं है। मौके पर सिर्फ 5 करोड़ में सड़कें बन जाएंगी, जबकि हाल ही में उन्होंने 12 करोड़ रुपये से अधिक राशि निगम में जमा करा दी है।

chat bot
आपका साथी