दुष्कर्म करने के साथ हड़पे 52 लाख रुपये

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद निवासी एक तलाकशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर शाद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Sep 2017 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 08 Sep 2017 05:50 PM (IST)
दुष्कर्म करने के साथ 
हड़पे 52 लाख रुपये
दुष्कर्म करने के साथ हड़पे 52 लाख रुपये

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद निवासी एक तलाकशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व 52 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने बताया कि 1 सितंबर 2015 को एक ऑनलाइन मैरिज साइट से उसकी मुलाकात आकाश नाम के व्यक्ति से हुई। आकाश ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर महिला को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए। महिला उसकी बातों में आ गई। आरोपी गुरुग्राम से शिफ्ट होकर ग्रेटर फरीदाबाद में आकर रहने लगा। 22 नवंबर 2015 को आकाश ने महिला से कहा कि उसे कुछ रुपयों की आवश्यकता है, वह जल्द वापस लौटा देगा। महिला ने अपने मकान पर 47 लाख रुपये और पांच लाख रुपये का पर्सनल लोन लेकर उसे दे दिया। 5 दिसंबर 2015 को आरोपी ने महिला को अपने घर बुलाया। उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और चुपके से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात-आठ महीने तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी का अपनी पत्नी से तलाक नहीं हुआ है। उसने आरोप लगाया है कि आकाश की पत्नी भी उसके साथ मिली हुई है।

महिला का आरोप है कि उसकी सहेली संगीता को यह सारी बातें पता थीं। उसने मनीष नाम के एक व्यक्ति को इस बारे में बता दिया। मनीष ने आकाश से महिला की अश्लील वीडियो हासिल कर ली। इसके बाद मनीष भी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। महिला ने तंग आकर पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी