प्रैक्टिकल पर भी ध्यान दें विद्यार्थी : डॉ.पिचेश्वर

जासं, फरीदाबाद : ¨लग्याज विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ लॉ द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय विधि दिवस का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Nov 2017 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 25 Nov 2017 09:15 PM (IST)
प्रैक्टिकल पर भी ध्यान 
दें विद्यार्थी : डॉ.पिचेश्वर
प्रैक्टिकल पर भी ध्यान दें विद्यार्थी : डॉ.पिचेश्वर

जासं, फरीदाबाद : ¨लग्याज विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ लॉ द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय विधि दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन ने विधि विद्यार्थियों को संविधान के निर्माण, मानवाधिकार, मूल अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण, साइबर लॉ, नीति निदेशक सिद्धांत आदि विषयों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्डे ने विद्यार्थियों को सिद्धांत के साथ-साथ प्रेक्टिकल पर भी ध्यान देने का आह्वान किया, जिससे उनका बहुमुखी विकास हो सके। डॉ.आरके चौहान ने संविधान के सिद्वांतों, विधि का शासन, शक्तियों का पृथककरण सिद्धांत, विधि निर्माण आदि विषयों पर ज्ञानवर्धन किया। विभागाध्यक्ष डॉ.भावना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संविधान निर्माण एवं विधि दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।

समारोह में डॉ.जीवन चौधरी, डॉ. शुगुफ्ता, डॉ.सौरभ दहिया, प्रो.राकेश भारद्वाज, प्रो.अजय कुमार एवं प्रो. सीमा गौतम भूमिका महत्वपूर्ण रही।

chat bot
आपका साथी