परशुराम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

जासं, फरीदाबाद : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भाजपा सेहतपुर मंडल स्थित जिला कार्यालय पर एक कार्यक्

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 07:37 PM (IST)
परशुराम जयंती पर  कार्यक्रम आयोजित

जासं, फरीदाबाद : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भाजपा सेहतपुर मंडल स्थित जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश रक्षवाल व विशिष्ट अतिथि मुकेश शर्मा, श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेश शर्मा थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश रक्षवाल ने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव सचाई व ईमानदारी की राह पर चलने का संदेश समाज को दिया और आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी को इस बात का प्रण करना है कि हमें भगवान परशुराम के बताए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश व समाज की उन्नति में भागीदार बनना है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय पाल ¨सह, मंडल प्रभारी कामेश्वर चौबे, ब्रजेश ठाकुर, सुभाष अग्रवाल, विक्रम चौधरी, लोकेश भदोरिया, परशुराम यादव, श्रद्धानंद कपासिया, गंगाधर दुबे, उमेश दुबे उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी