दुष्कर्म में नाकाम होने पर कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, फिर घसीटकर ले गया शव

एक युवक ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने पर उसने महिला की हत्या कर दी और फिर शव घसीटकर लाया और उसे गली में फेंक दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 09:49 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 09:49 AM (IST)
दुष्कर्म में नाकाम होने पर कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, फिर घसीटकर ले गया शव
दुष्कर्म में नाकाम होने पर कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, फिर घसीटकर ले गया शव

जेएनएन, भिवानी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिवाली की रात 75 वर्षीय महिला की हत्या दुष्कर्म में नाकाम होने पर की गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपित युवक ने कबूला है कि वह महिला को दुष्कर्म के इरादे से अपने घर में घसीटकर ले गया था। उसने शोर मचाया तो ईंट मारकर हत्या कर दी। मामले को छिपाने के लिए शव गली में घसीटकर ले गया और उसे फेंक दिया। सुबूत मिटाने में मां ने भी साथ दिया। मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सदर थाने के एसएचओ देशराज दहिया ने बताया कि आरोपित राजा उर्फ सीटू व उसकी मां बेदो से सख्ती से पूछताछ की गई। राजा ने कबूला कि महिला रोज दूध लेने उसके घर के सामने आती थी। छोटी दिवाली के दिन भी वह आई थी, लेकिन दूध वाला किसी कारण से लेट हो गया। वह उसके पास आई और बोली कि दूध वाला आए तो हमारा दूध ले लेना। इसके बाद वह महिला को अपने घर में घसीटकर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मगर महिला शोर मचाने लगी।

इस पर आरोपित ने महिला की चुन्नी उसके मुंह पर डाल दी और सिर में ईंट से वार किया। सिर में चोट लगने के कारण काफी खून फर्श व अन्य जगह बिखर गया। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को घर के पास गली में फेंक दिया। गली में लोगों का आना-जाना कम था। 

आरोपित ने बताया कि मां बेदो किसी काम से बाहर गई हुई थी। रात को लौटी तो घर में खून बिखरा देखा। पूरी घटना का पता लगने के बाद मां-बेटे ने मिलकर खून को साफ किया ताकि किसी को पता न चले। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल में भेज दिया गया। वहीं आरोपित राजा शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी