विजय बने नप कर्मचारी संघ के प्रधान, सुरेश को 79 मतों से हराया

नगर परिषद कर्मचारी संघ यूनियन का प्रधान पद का चुनाव शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 10:38 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 10:38 AM (IST)
विजय बने नप कर्मचारी संघ के प्रधान, सुरेश को 79 मतों से हराया
विजय बने नप कर्मचारी संघ के प्रधान, सुरेश को 79 मतों से हराया

जागरण संवाददाता, भिवानी : नगर परिषद कर्मचारी संघ यूनियन का प्रधान पद का चुनाव शुक्रवार को हंगामे व नोकझोंक के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव मैदान में उतरे कर्मचारी नेता विजय कुमार व सुरेश कुमार के बीच कांटे की टक्कर रही। विजय कुमार ने 212 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी सुरेश कुमार को 79 वोटों से हरा कर विजय का ताज पहना। सर्व कर्मचारी संघ की सात सदस्यीय चुनाव कमेटी की देखरेख में यह चुनाव करवाया गया। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे से नोकझोंक करते रहे, लेकिन चुनाव के नतीजे आते ही सभी ने मिलकर जीत का जश्न मनाया।

नगर परिषद कर्मचारी संघ यूनियन का चुनाव शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के नेता धर्मवीर भाट्टी, महेंद्र बडाला, सूरजभान पटौदी, सोमवीर शेखावत, राकेश, महेंद्र सांकरोलिया व सुखदर्शन सरोहा की सात सदस्यीय कमेटी की देखरेख में चुनाव हुआ। सर्दी होने के बावजूद सुबह से ही मतदान करने वाले कर्मचारियों की लंबी कतार लगी रही तो नजारा किसी बड़े विधानसभा चुनाव से कम नहीं था। यूनियन प्रधान पद के चुनाव में नप कर्मचारी नेता विजय कुमार व सुरेश कुमार दो ही प्रत्याशी मैदान में थे और दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही। सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक मतदान चला। कुल 420 वोटों में से 351 मत पड़े। इनमें से 6 मत रद हुए। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे मतगणना के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे से उलझते भी नजर आए। विजय कुमार ने कुल 212 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। जबकि उनके विरोधी प्रत्याशी सुरेश कुमार को 133 मत प्राप्त हुए। जीत की खुशी में प्रधान बने विजय कुमार के समर्थकों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। साथ ही मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया। नप सचिव ने भी डाला मत

- चुनाव के प्रति कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में भी रूचि देखने को मिली। नप सचिव आरके महता ने भी इस चुनाव में हिस्सेदारी लेते हुए मतदान डाला। साथ ही विजय हुए प्रत्याशी को कर्मचारियों के हितों के लिए इमानदारी से संघर्ष करने की बात कही।

ये रही मतों की स्थिति

कुल मत- 420

मत पड़े- 351

रद्द वोट - 06

प्रत्याशी विजय को प्राप्त हुए- 212

प्रत्याशी सुरेश को प्राप्त हुए - 133

जीत का अंतर रहा - 79 कर्मचारियों ने जिस इमानदारी व भरोसे के साथ मुझे जीत दिलाकर यूनियन प्रधान बनाया है। उस भरोसे के साथ ही कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करूंगा। साथ ही नप हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए भी प्रयास करूंगा। कर्मचारियों का किसी तरह से भी शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

विजय कुमार, नव नियुक्त प्रधान नप कर्मचारी संघ भिवानी।

chat bot
आपका साथी