आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

संवाद सूत्र झोझू कलां स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से संचालित कार्यक्रम आजादी का अम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 08:58 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 08:58 PM (IST)
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

संवाद सूत्र, झोझू कलां : स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से संचालित कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कस्बा झोझू कला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के लिए एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने की। प्रदर्शनी में छात्राओं ने घुलनशील व अघुलनशील पदार्थ, घनत्व, जलीय दाब इत्यादि सिद्धांतों पर आधारित गतिविधियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्राचार्या इंदिरा ओझा ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों समय-समय पर आयोजित होना जरूरी है। इससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोनिका चौधरी, कपिल, रचना, कृष्णा धवन, मनोज कुमार, अनिता, जगजीत सिंह इत्यादि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी