क्षेत्र के विकास को नए आयाम दिए सुरेंद्र सिंह ने: जगदीप

संवाद सहयोगी बाढ़डा रविवार को पूर्व सांसद श्रुति चौधरी समर्थकों ने पूर्व मंत्री स्व. सुरें

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 11:30 PM (IST)
क्षेत्र के विकास को नए आयाम दिए सुरेंद्र सिंह ने: जगदीप
क्षेत्र के विकास को नए आयाम दिए सुरेंद्र सिंह ने: जगदीप

संवाद सहयोगी, बाढ़डा :

रविवार को पूर्व सांसद श्रुति चौधरी समर्थकों ने पूर्व मंत्री स्व. सुरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया। कस्बे के जुई रोड पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोतीराम जांगड़ा की अध्यक्षता में प्रदेश डेलीगेट जगदीप सांगवान ने कहा कि प्रदेश के विकास में पूर्व सीएम बंसीलाल व पूर्व मंत्री स्व. सुरेंद्र सिंह का सबसे अधिक योगदान रहा है। सुरेन्द्र सिंह प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति के बेदाग व विकासपरक सोच के धनी थे। राजस्व व कृषि मंत्री के तौर पर उन्होंने भूमि का रिकार्ड कंप्यूटरीकृत करने का काम कर प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाया।

पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल ने प्रदेश के जन्म के बाद इस रेतीले क्षेत्र में नहरों, सड़कों व बिजली के खंभों का जाल बिछाया। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने अपने कार्यकाल में यहां पेयजल के लिए सात सौ करोड़ की परियोजनाओं के अलावा शिक्षा, प्राकृतिक आपदा ग्रस्त फसलों को मुआवजा श्रेणी में शामिल करवाने का काम किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव रामसिंह चांगरोड, विजय खोरड़ा, खाप नेता सज्जन सिंह डांडमा, डा.ओमप्रकाश, मोतीराम जांगड़ा, युकां उपाध्यक्ष सुनील ठेकेदार, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार जेवली, कप्तान बलबीर ताखर, रामचंद्र उमरवास, सेठ निरंजन लाल, मा. जयदीप काकड़ौली, संदीप बिद्राबन, पूर्व हलकाध्यक्ष रविद्र गोपी, मुकेश जेवली, सरपंच अतर सिंह बलाली, बलबीर भांडवा, पूर्व बीडीसी राकेश, जयसिंह रुदड़ौल, प्रेम कादमा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी