हरियाणा कर्मचारी महासंघ के दूसरी बार ब्लॉक प्रधान बने राजेश जांगड़ा

जागरण संवाददाता भिवानी राजेश जांगड़ा को हरियाणा कर्मचारी महासंघ भिवानी ब्लॉक का प्रध

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 02:34 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 02:34 AM (IST)
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के दूसरी बार ब्लॉक प्रधान बने राजेश जांगड़ा
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के दूसरी बार ब्लॉक प्रधान बने राजेश जांगड़ा

जागरण संवाददाता, भिवानी : राजेश जांगड़ा को हरियाणा कर्मचारी महासंघ भिवानी ब्लॉक का प्रधान चुना गया है। चुनाव अधिकारी हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता मनोज बल्लू बामला व जिला प्रधान भिवानी सूरजमल लेघां की देखरेख में चुनाव हुआ। इस चुनाव में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से सम्बंधित विभागों के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शुक्रवार को चुनाव बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रधान राजेश जांगड़ा ने की व मंच का संचालन मास्टर हरिश गोच्छी ने किया।

बैठक में पदाधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष राजेश जांगड़ा ने पिछले कार्यकाल का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। सभी कर्मचारियों ने उनके कार्य की सराहना की। बाद में ब्लॉक प्रधान और कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से करवाया गया। इसमें राजेश जांगड़ा को दूसरी बार ब्लॉक प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई। उप-प्रधान मंजीत शिक्षा बोर्ड, सचिव मा. हरिश गोच्छी, कोषाध्यक्ष सुखदर्शन, संगठनकर्ता मोनू ड्राईवर और प्रेस सचिव राजबीर ढाणा को चुना गया। चुने गए पदाधिकारियों को जिला प्रधान सूरजमल लेघां ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। चुने गए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वे उनका पूरी इमानदारी से निवर्हन करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला कोषाध्यक्ष रामनिवास कौशिक, एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष राज कुमार सांगवान, जिला उप-प्रधान औम प्रकाश भुक्कल, जिला सह सचिव धर्मबीर पुटठी, रमेश चांगीया, डिपो भिवानी प्रधान सज्जन शर्मा, जितेंद्र प्रधान शिक्षा बोर्ड, दिनेश एएफएम, जयबीर यादव, नरेश तालू, अमरदीप धनाना, संदीप जताई, रामफल एएफएम, जगदीश यादव, सुभाष चंद मास्टर, शमशेर धायल, पवन मलिक, प्रदीप सुखपुरा, राजेंद्र बाबा, सुरेंद्र बागला, नवीन तक्षक, राजेंद्र एएफएम आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी