ऑनलाइन पुस्तकालय का शुभारंभ

संवाद सहयोगी बहल बीआरजेडी पब्लिक स्कूल भोरुग्राम में ऑनलाइन पुस्तकालय का शुभारंभ किया। ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:23 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:23 AM (IST)
ऑनलाइन पुस्तकालय का शुभारंभ
ऑनलाइन पुस्तकालय का शुभारंभ

संवाद सहयोगी, बहल: बीआरजेडी पब्लिक स्कूल भोरुग्राम में ऑनलाइन पुस्तकालय का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों के लिए सुलभ शिक्षा के लिए स्कूल ने ऑनलाइन शिक्षा के लिए यह सुविधा शुरू की। प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में किताबों के प्रति अभिरूचि पैदा करने के लिए लाइब्रेरी में ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया गया है। पोर्टल पर बच्चों को विभिन्न पत्र, पत्रिकाएं, रूचिकर किताबें, पढ़ाई में सहायक विभिन्न मॉडल एवं सैंपल पेपर उपलब्ध होंगे। इस पोर्टल पर बच्चे अपनी कहानियां लिख कर भी पोस्ट कर सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित ना हो इसके लिए स्कूल ने ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया है।

chat bot
आपका साथी