अधिकारी नहीं सुन रहे, मुख्यमंत्री जी आप ही सेक्टर वासियों की सुध ले लो

जागरण संवाददाता भिवानी आठ माह बीत गए मुख्यमंत्री जी 2200 से ज्यादा सेक्टर 13 के निवासियों क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 04:57 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 04:57 AM (IST)
अधिकारी नहीं सुन रहे, मुख्यमंत्री जी आप ही सेक्टर वासियों की सुध ले लो
अधिकारी नहीं सुन रहे, मुख्यमंत्री जी आप ही सेक्टर वासियों की सुध ले लो

जागरण संवाददाता, भिवानी

आठ माह बीत गए मुख्यमंत्री जी, 2200 से ज्यादा सेक्टर 13 के निवासियों को अब तक एनहांसमेंट राशि वापस नहीं की। अधिकारियों का जवाब होता है कि ऊपर से रोक है। आप ही बताएं कि हम सेक्टरवासियों का क्या कसूर है। आठ महीने पहले 30 फीसद लोगों की यह राशि वापस कर दी तो हमारी क्यों नहीं। बार-बार संपदा अधिकारी के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के अब तक कुछ नहीं दिया गया।

गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम भेजे पत्र में सेक्टरवासियों ने फरियाद की मुख्यमंत्री जी आप ही हमारी फरियाद सुन लीजिए। हमने जब सेकटर 13 में मकान लिए तो उनसे ज्यादा राशि ले ली गई। सर्वाेच्च न्यायालय ने 17 जुलाई 2017 भी हमारे हक में फैसला सुना दिया था। अब हम कहां जाएं। आप हमारी फरियाद जरूर सुनेंगे हमें भरोसा है। हमारी ये मांग पूरी करने की मेहरबानी करें।

ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान रामकिशन शर्मा, धर्मपाल वैद्य, डा. सतबीर कौशिक, जयपाल तंवर, डा. फूलसिंह, धर्मसिंह यादव, आरके सिंह एडवोकेट, राजेंद्र कुमार एडवोकेट, रमेश जैन, रामधन सिंह, धर्मसिंह यादव, आरके सिंह एडवोकेट, राजेंद्र कुमार एडवोकेट, रमेश जैन, रामधन जांगड़ा, धूप सिंह जीएम, हरिकिशन शर्मा, रमेश वर्मा, चंद्रभान शर्मा शामिल रहे। यह मिलनी है राशि

छह मरले की राशि है 60 लाख रुपये

10 मरले की राशि है एक लाख रुपये

14 मरले की राशि है डेढ़ लाख रुपये

नोट : यह राशि लगभग में है। मुख्य मांगों में ये हैं शामिल

सेक्टर 13 निवासियों की करीब पांच करोड़ की बकाया एनहांसमेंट राशि तुरंत ब्याज सहित वापस की जाए।

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की हालत तुरंत सुधारी जाए।

पीने के पानी को तीन भागों में एक-एक घंटा दिया जाए।

मुख्य जलघर में एक ट्यूबवेल और लगाया जाए।

शहीद भगत सिंह चौक से नेताजी सुभाषचंद्र पार्क तक सड़क की मरम्मत कराई जाए।

वरिष्ठ नागरिक क्लब के सामने वाली सड़क की हालत दयनीय है। इनमें सुधार किया जाए।

मकान नंबर 3561 के सामने हरी पट्टी है, उसको सुधारा जाए और पार्क बनाया जाए। वर्जन

हमने अधिकारियों के अनेक चक्कर लगाए हैं। आजतक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। अधिकारियों की अनदेखी से परेशान होकर अब मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से फरियाद कर रहे हैं। उम्मीद है मुख्यमंत्री सेक्टर 13 वासियों की समस्या का समाधान जल्द करेंगे और इनकी बकाया एनहांसमेंट राशि वापस दिलाएंगे।

रामकिशन शर्मा, प्रधान, द रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी।

chat bot
आपका साथी