कृष्ण और नंद का जलवा उत्सव मनाया

जागरण संवाददाता, भिवानी : महिला सशक्तीकरण के लिए निरन्तर प्रयासरत अमेया क्लब द्वारा कृष्ण व न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 06:44 PM (IST)
कृष्ण और नंद का जलवा उत्सव मनाया
कृष्ण और नंद का जलवा उत्सव मनाया

जागरण संवाददाता, भिवानी : महिला सशक्तीकरण के लिए निरन्तर प्रयासरत अमेया क्लब द्वारा कृष्ण व नंद का जलवा उत्सव मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। कार्यक्रम में भगवान कृष्ण व नंद जी की सुंदर एवं आकर्षक झांकिया निकाली गई। विशेष आकर्षण लड्डू गोपाल, राधा कृष्ण नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समारोह में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सबको भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर क्लब सदस्य रंजना बुवानीवाला ने कहा कि इस मनमोहक कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमेया क्लब बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि इतने भव्य आयोजन के लिए यहां की सदस्यों ने जो सहयोग दिया है, वह विस्मरणीय है। इस मौके पर रंजना बुवानीवाला ने कहा कि श्रीकृष्ण लीलाओं का जो विस्तृत वर्णन कार्यक्रम में किया गया है, उसका उद्देश्य केवल कृष्ण भक्तों की श्रद्धा बढ़ाना नहीं है। बल्कि उनके जीवन चरित्र को अपनाना भी है। श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व अनूठा और अपूर्व है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण अतीत के होते हुए भी वर्तमान की शिक्षा और भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। इस अवसर पर वनिता, कुसुम, श्वेता, सुमन, रंजना सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी