एक्सईएन पर एससी वर्ग कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप

अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) सिटी कार्यालय पर धरना दिया और नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:17 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:17 AM (IST)
एक्सईएन पर एससी वर्ग कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप
एक्सईएन पर एससी वर्ग कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप

जागरण संवाददाता, भिवानी : अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) सिटी कार्यालय पर धरना दिया और नारेबाजी की। आंदोलकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक्सईएन एससी एसटी और बीसी वर्ग के कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। मनमर्जी से उनके तबादले किए जा रहे हैं। चहेते कर्मचारियों को कार्यालय में तैनात किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि कर्मचारियों की प्रताड़ना नहीं रोकी गई और सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो एक्सईएन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

शनिवार को बिजली निगम के एक्सइएन कार्यालय पर धरने से पहले निगम के रेस्ट हाउस पर यूनिट प्रधान सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका संचालन वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष तालु ने किया। बैठक को राज्य कार्यकारिणी से रमेश तंवर, रामधारी, जगजीवन तोशाम, रोहतास भुक्कल, सुरेंद्र तालु, प्रदीप रंगा, संजय निबल, मंजीत राजेश लोहिया, ओमपाल, रामपाल, धर्मबीर, बालकिशन, जोगेंद्र, अमित, सतबिद्र, इंद्र सिंह, संजय मेहरा, राकेश, कपूर सिंह तोशाम आदि ने संबोधित किया।

उन्होंने चेताया कि एक्सइएन की प्रताड़ना जारी रही तो कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन को तेज किया जाएगा। पक्षपात बंद करने, कर्मचारियों की प्रताड़ना रोकने, चहेते कर्मचारियों की कार्यालयों में नियुक्ति, गलत ढंग से तबादले आदि सभी लंबित मांगों को तुरंत प्रभाव पूरा नहीं किया गया एक्सइएन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसके लिए निगम खुद जिम्मेदार होगा।

chat bot
आपका साथी