जागरूकता : 80 साल की नान्ही देवी ने सेल्फी लेकर दिया मतदान करने का संदेश

जागरण संवाददाता चरखी दादरी भाई चाहे कोए भी चुनाव होया हो मन्नै तो मेरा वोट जरूर डाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 May 2019 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 03 May 2019 12:11 AM (IST)
जागरूकता : 80 साल की नान्ही देवी ने सेल्फी लेकर दिया मतदान करने का संदेश
जागरूकता : 80 साल की नान्ही देवी ने सेल्फी लेकर दिया मतदान करने का संदेश

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : भाई चाहे कोए भी चुनाव होया हो, मन्नै तो मेरा वोट जरूर डाला सै। जिस दिन वोट पडै सै, उस दिन मेरा सबतै पहला काम वोट गेरण का होया करै। इबकै भी मैं अपना वोट जरूर डालूंगी। एक-एक वोट तै ए तो सरकार बणै सै। यह कहना था गांव मोड़ी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला नान्ही देवी का।

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत गांव मोड़ी स्थित सीबीएस स्कूल में बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेल्फी प्वाइंट बनाया जहां पर विद्यार्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने सेल्फी ली। इसी बीच 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला नान्ही देवी बड़े चाव के साथ सेल्फी प्वाइंट पर पहुंची और सेल्फी लेकर अपने मत का प्रयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रत्येक चुनाव में अपना वोट डाला है। उनके साथ-साथ गांव से अनेक महिलाओं ने सेल्फी लेकर लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों में मतदान पर मेहंदी, स्लोगन, पेंटिग व कविता प्रतियोगिता में भाग लिया।

बाक्स :

छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली भी निकाली। कविता पाठ में साक्षी व मीनाक्षी क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। रंगोली में श्वेता ने पहला और रूचिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा ने पहला, पूजा ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिग में रिया ने पहला, हितेश ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बाक्स :

ये थे मौजूद

इस अवसर पर सीडीपीओ निर्मल शर्मा ने छात्राओं व महिलाओं 12 मई को अपने मत का प्रयोग करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्राचार्या ज्योति चौधरी, सुमन, विनेश, अनिता, रीतू, अतर सिंह, भूपेंद्र, भतेरी, राजबाला, सुशीला के अलावा स्वीप से जुड़े सुंदरपाल फौगाट, संजय शास्त्री व अनिल फौगाट भी मौजूद थे।

बाक्स :

जनता कॉलेज में सेमीनार आयोजित

स्थानीय जनता पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। उच्चत्तर शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव व कॉलेज प्राचार्य डा. यशवीर सिंह ने मतदान के महत्व पर अपने विचार रखे। महिला एवं बाल विकास विभाग से भी काफी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी। आंगनवाड़ी वर्कर्स को महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महिलाओं को मतदान की शपथ भी दिलवाई गई। सीडीपीओ निर्मल शर्मा व गीता सहारण के अलावा कालेज स्टाफ सदस्य व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी