बवानीखेड़ा में बूंदाबांदी, भिवानी में आंधी

जागरण संवाददाता, भिवानी: दोपहर से पहले चिलचिलाती धूप तापमान 41 डिग्री और दोपहर बाद आसमान में बादल

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jun 2016 12:21 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2016 12:21 AM (IST)
बवानीखेड़ा में बूंदाबांदी, भिवानी में आंधी

जागरण संवाददाता, भिवानी:

दोपहर से पहले चिलचिलाती धूप तापमान 41 डिग्री और दोपहर बाद आसमान में बादल और आंधी आने से तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम सुहाना होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। घरों से बाहर लोग घूमते नजर आए। वहीं बवानीखेड़ा में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया।

सोमवार को सुबह ही गर्मी ने लोगों को पसीने पीसने कर दिया था। बाजारों में रौनक गायब थी। लेकिन दोपहर बाद एकाएक भिवानी के आसमान पर बादल उमड़ आए। इसके साथ ही आंधी आई और तापमान 41 से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मी ने किया बुरा हाल, बरसात का इंतजार

लोगों की जुबान पर था कि गर्मी ने बेहाल कर दिया है। ओर तो ओर गर्मी से रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हांसी गेट के दुकानदार राजकुमार, अशोक कुमार बोले इस बार गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बरसात न जाने कब तक आएगी। ग्राहक भी सीजन के होने के बाद भी कम आ रहे हैं। अब तो इंद्र देव मेहरबान हों तो बात बने।

chat bot
आपका साथी