अस्पताल में युवक की जेब से ढाई हजार रुपये निकालकर वापस जेब में डाला पर्स

??? ?? ???????? ??? ???? ???? ?? ?????

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 12:47 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:47 AM (IST)
अस्पताल में युवक की जेब से ढाई हजार रुपये निकालकर वापस जेब में डाला पर्स
अस्पताल में युवक की जेब से ढाई हजार रुपये निकालकर वापस जेब में डाला पर्स

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

चोरी कर चोर को आपने रफूचक्कर होते तो कई बार सुना होगा। मगर अब चोरों के हौंसले बेहद बुलंद हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां शहर के सिविल अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में भर्ती एक महिला के पति की जेब में रखे पर्स को एक व्यक्ति ने निकाल लिया। मगर आरोपित ने पर्स से ढाई हजार रुपये निकालकर पर्स वापस जेब भी रख दिया। घटना रविवार रात की है। उस समय पीड़ित स्त्री रोग विभाग के बाहर बेंच पर सो रहा था। सुबह उसे पर्स से पैसे गायब मिले तो उसने अस्पताल प्रबंधन व पुलिस को शिकायत दी। साथ में सीसीटीवी फुटेज से पैसे चुराने वाले का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मुजफ्फरपुर गुड्यिा ने बताया कि वह अपने पति के साथ लाइनपार में रहती है। उसने कुछ दिन पहले ही शहर के सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था और वह अब अस्पताल के स्त्री रोग विभाग के पोस्ट ओपीडी वार्ड में भर्ती है। उसका पति प्रहलाद जो कि गाड़ी चलाता है, वह रविवार की रात को अस्पताल में आया हुआ था। रात के समय वह वार्ड के बाहर ही बेंच पर सो गया। महिला का आरोप है कि उसके पति की जेब में पर्स था जिसको किसी ने पहले निकाल लिया। पर्स से ढ़ाई हजार रुपये निकालने के बाद वापस पर्स को जेब में ही रख दिया। प्रहलाद को इसकी कोई भनक रात को नहीं लगी क्योंकि वह सो रहा था। सुबह जब उसने पर्स से पैसे गायब पाए तो न केवल लेबर रूम स्टाफ बल्कि अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष भी शिकायत दी। बाद में पीड़ित की ओर से पुलिस को भी सूचना दी गई। प्रहलाद की जेब से रात के समय पैसे चुराने वाला कौन है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ। उधर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी