अवैध पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

??? ???? ??????? ?? ??????? ????? ?? ?? ???? ?? ???? ??????? ?? ??? ???????? ?? ????? ???? ????? ????? ???? ?? ????? ??????? ????? ?? ?? ?????? ??? ???? ?? ?? ?????? ??? ???? ?? ??????? ???? ??? ??? ???

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 02:37 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 02:37 PM (IST)
अवैध पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
अवैध पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक शख्स को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि आरोपित किस मकसद से पिस्तौल लेकर घूम रहा था।

पुलिस की एक टीम झज्जर मार्ग पर बादली मोड़ के पास तैनात थी। इसी बीच एक शख्स सामने से आ रहा था, मगर पुलिस को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर उसे काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपित की पूछताछ में पहचान बसंत विहार के रहने वाले गुलशन के रूप में हुई। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी