बैंक में घुसे चोरों का अब तक सुराग नहीं

?? ????? ??? ??? ?? ????? ?? ??? ???? ???? ?????? ?? ??? ?? ??? ????? ???? ??? ???? ??? ?????? ?? ??? ?? ???? ??? ???? ?????? ?? ??? ???? ??? ??? ?? ???? ?? ???? ?? ??? ??? ???? ???? ????? ?? ??? ????? ??? ?? ?? ??? ????? ?? ??? ????? ?? ????? ?? ??? ??? ??? ????? ???? ???? ??? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ????? ??

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 01:06 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 01:06 AM (IST)
बैंक में घुसे चोरों का अब तक सुराग नहीं
बैंक में घुसे चोरों का अब तक सुराग नहीं

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

शहर के रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई चोरी की कोशिश में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। सप्ताह भर बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दीवाली की रात इस बैंक में पूरी तैयारी के साथ घुसे चोर कुछ भी चोरी तो नहीं कर सके मगर उनकी तलाश पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बन गई है।

पुलिस के पास चोरों की पहचान के लिए अभी कोई सुराग नहीं हैं। शहर थाना और सीआइए की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। बैंक के अंदर पुलिस टीमों के अलावा विशेषज्ञ टीमों ने भी जांच की। इस बार साइबर टीम की ओर से बैंक के आसपास से मोबाइल डंप उठाए गए हैं। इनके जरिये पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मोबाइल नंबरों और उनकी काल के रिकार्ड का पता किया जा रहा है। इधर, बैंक की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही वर्जन..

पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए पूरी गंभीरता से जुटी है। एक्सपर्ट टीमों की मदद ली जा रही है। जैसे ही कोई सुराग मिलता है तो जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

--शशांक सावन, एएसपी, झज्जर।

chat bot
आपका साथी