कार की चपेट में आने से दंपति घायल

??? ?? ???? ??? ??? ?? ?????

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 01:24 AM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 01:24 AM (IST)
कार की चपेट में आने से दंपति घायल
कार की चपेट में आने से दंपति घायल

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

गांव आसौदा के पास कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव दरियापुर झज्जर निवासी अमित की बहन गांव आसौदा में रहती है। शुक्रवार को अमित अपनी बहन का शगुन देने के लिए गया हुआ था। शगुन देने के बाद वह वापस झज्जर के लिए चला। बाइक पर उसकी पत्नी प्रियंका भी सवार थी। आसौदा टोडरान से बराही रोड पर जब वे सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो सामने गलत दिशा से आ रही एक कार के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इन्हें संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उन्हें गुरुग्राम ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल गई और घायलों के बयान लिए। अमित की पत्नी प्रियंका की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसौदा चौकी प्रभारी सूरजभान ने कहा कि गाड़ी के नंबर उपलब्ध हो गए हैं। कार चालक की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी