छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में महिला प्रकोष्ठ की ओर से साप्ताि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:30 PM (IST)
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में महिला प्रकोष्ठ की ओर से साप्ताहिक सौंदर्य कार्यशाला व मासिक आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों के आयोजन की अध्यक्षता कालेज की प्राचार्या मीनाक्षी गुप्ता ने की। कार्यक्रमों का शुभारभ महिला प्रकोष्ठ की अधिकारी डा. मोनिका व अन्य सदस्य द्वारा किया गया। महाविद्यालय में सौंदर्य प्रतियोगिता के तरीके सीखने के लिए डिंपल को बुलाया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने विशेष रूचि लेते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के साथ मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक विजेता अश्रि्वनी कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि छात्राओं को पुरुषों पर निर्भर नही रहना चाहिए और अपनी रक्षा खुद ही करने का साहस रखना चाहिए ताकि मुसीबत के वक्त अपनी रक्षा स्वयं की जा सके। महाविद्यालय के उप प्राचार्य केसी सागवान व पूनम कश्यप के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन करते हुए उनका निरंतर मनोबल बढ़ाने में विशेष सहयोग दिया। आत्मरक्षा कार्यशाला 17 अक्टूबर तक चलाई जाएगी।

वहीं महाविद्यालय में दूसरा एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन भी किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का आयोजन एनएसएस अधिकारी नरेश कुमार चहल व कविता के निर्देशन में हुआ। विद्यार्थियों ने इनके निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। इस मौके पर प्राचार्य कैसी सागवान, पूनम कश्यप, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी